फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने में धरना प्रदर्शन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने में धरना प्रदर्शन

Fri, 28 Sep 2018 08:24 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने में धरना प्रदर्शन
ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ओढां। महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में दर्ज मामले में असंतुष्ट जलालआना के ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस व ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक चली बातचीत उपरांत ग्रामीणों ने एसएचओ के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।
शिकायतकर्ता जगतार सिंह के मुताबिक वह 19 सितंबर को अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सिरसा से गांव लौट रहा था। पन्नीवाला मोटा के निकट इसी गांव के खुशदीप व उसके बाइक सवार 3-4 साथियों ने बाइक बराबर दौड़ाते हुए हॉर्न बजाते हुए उसकी पत्नी की ओर इशारे किए। जगतार सिंह के मुताबिक खुशदीप ने आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और उसकी पत्नी का हाथ पकड़ते हुए उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद शोर मचाए जाने व वाहनों को देखकर उक्त आरोपी भागने निकले। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित पक्ष का कहना था कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर वीरवार को पीड़ित पक्ष से काफी संख्या में लोग थाने में पहुुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि आरोपी खुशदीप सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे में अन्य धारा और ईजाद की जाए। लोगों की सुनने के बाद थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने उन्हें समझाया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जो धाराएं बनती थी वो लगाकर मुकदमा दर्ज कर रखा है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी के भी खिलाफ पक्षपात पूर्ण कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया हुआ है। इस मामले में अगर आरोपी के खिलाफ अन्य धारा ईजाद होती है तो जांच के बाद वो भी लगा दी जाएगी। उक्त लोगों ने खुशदीप के साथ जो मारपीट की है। उसके ब्यानों के आधार पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रकवाई की जाएगी।
काशीराम बैनीवाल, एसएचओ ओढां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed