{"_id":"5b21669a4f1c1b6d4d8b645c","slug":"151528915610-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
सिरसा। क्षेत्र के गांव लकड़ांवाली और दौलतपुर खेड़ा के बीच बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते ट्रेन के तले आकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद लोगों ने शव को देखकर रेलवे जीआरपी को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार गांव आनंदगढ़ निवासी करीब 42 वर्षीय मांगेराम पुत्र देवीलाल, जोकि खेतीबाड़ी करता था। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी परेशानी के चलते बुधवार की सुबह उसने गांव लकड़ांवाली के निकट ट्रेेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के जाने के बाद आसपास के लोगों ने शव को ट्रैक पर पड़ा देखकर जीआरपी को सूचित किया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
---------
हाई वोल्टेज तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, रेफर
सिरसा। शहर के कंगनपुर रोड पर बाइक पर चारा लेने जा रहे पिता-पुत्र रोड के पास पड़ी हाई वोल्टेज तार के की चपेट में आ गए। करंट से दोनों पिता-पुत्र झुलस गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाकर दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार कंगनपुर रोड निवासी अनिल पुत्र ओमप्रकाश बुधवार की सुबह बाइक पर अपने 4 वर्षीय बेटे नवीन के साथ बाइक पर चारा लेने के लिए जा रहा था। खेत से कुछ ही पहले रोड किनारे हाई वोल्टेज तार टूट कर नीचे पड़ी थी। उस वक्त तार में करंट था। तार नजर नहीं आने के कारण बाइक तार में उलझ गई। करंट से दोनों पिता-पुत्र उलझ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर आकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और दोनों के परिजनों को सूचित कर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया।