{"_id":"5c5f3842bdec2273ac45e797","slug":"141549744194-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से पैरोल लेकर फरार हुई महिला कैदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से पैरोल लेकर फरार हुई महिला कैदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से पैरोल लेकर फरार हुई महिला कैदी
सिरसा। हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रही एक महिला कैदी पैरोल मिलने के बाद वापस नहीं लौटी। जेल अधीक्षक ने महिला कैदी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर पैरोल से फरार हुई जसबीर कौर निवासी निहाल सिंह वाला मोगा पंजाब के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जेल प्रशासन ने बताया है कि जसबीर कौर जेल में हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रही थी। 27 अक्टूबर 2018 को उसे जेल से चार सप्ताह की पैरोल मिल गई। उसे 25 नवंबर 2018 को वापस जेल में आना था, लेकिन वह नहीं आई। जेल प्रशासन उसे चेतावनी नोटिस भी भेजा परंतु जसबीर कौर वापस नहीं आई। जसबीर कौर के खिलाफ 24 दिसंबर 2000 को डबवाली सदर थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में उसे सेशन कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि आरोपी महिला कैदी जसबीर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।