फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पराली जलाने के दो मामलों में तीन किसानों पर केस दर्ज,जिले के 72 गांवों ने जलाई पराली

पराली जलाने के दो मामलों में तीन किसानों पर केस दर्ज,जिले के 72 गांवों ने जलाई पराली

Mon, 26 Nov 2018 02:39 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
पराली जलाने के दो मामलों में तीन किसानों पर केस दर्ज,जिले के 72 गांवों ने जलाई पराली
पराली जलाने के दो मामलों में तीन किसानों पर केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। आदेश के बावजूद पराली जलाने के आरोप में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव जीवननगर में कृषि अधिकारियों ने भ्रमण के दौरान पाया कि गांव के ही दो सगे भाइयों जगदीप व जगजीवन सिंह ने अपने खेतों में 24 नवंबर की सांय को पराली को आग लगाई हुई थी। अधिकारियों ने मौके से तथ्य जुटाकर संबंधित किसानों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं गांव पतली डाबर में भी निरीक्षण के दौरान किसान मेजर सिंह ने अपने खेतों में पराली को आग लगा रखी थी। अधिकारियों ने इस संबंधी विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। जिसके बाद किसानों के खिलाफ आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में केस दर्ज करवाया।
जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पराली जलाने के आरोप में किसानों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द किसानों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि इससे पूर्व जिलेभर में 5 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया जा चुका है। जबकि पराली जलाने के करीब 1550 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में प्रशासन की ओर से करीब 980 किसानों की पहचान की उनसे 13 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
विज्ञापन

ये है पराली जलाने वाले गांव
प्रशासन की सूची में जिले में करीब 72 गांवों के किसानों ने पराली जलाई है। अलीकां, अलीपुर टीटूखेडा, बाहिया, बालासर, भड़ोलियांवाली, भावदीन, बप्पां, बुर्जकर्मगढ़, चामल, दादू, दड़बाकलां, दड़बी, देसूजोधा, देसूमलकाना,धनूर, धोतड़, फरवाईकलां, फिरोजाबाद, हरिपुरा, हारनी खुर्द, झोरडनाली, जीवननगर, जोधकां, करीवाला, कासनखेड़ा, केलनियां, खैरेकां, कुसंभी, कुत्ताबढ़, नीम वाली, लोहगढ़, माधोसिंघाना, मल्लेकां, ममेरां, मंगाला, मत्तड़, मौजदीन, मीठी सुरेरां, मीरपुर, मिर्जापुर, मोडियाखेड़ा, मौजूखेड़ा, नागोकी, नहराना, नरेलखेड़ा, नटार, नौरंग, नेजाडेला कलां, नेजाडेला खुर्द, ओटू, पक्का, पनिहारी, पन्नीवाला मोटा, प्रतापनगर, पतलीडावर,रामनगरिया, रंगडीखेड़ा, रिसालपुर, रानियां, रोड़ी, सहारणी, शहीदांवाली, शाहपुर बेगू, श्मशाबाद पट्टी, सुल्तानपुरिया, सिकंदरपुर, सुचान, सूरतियां, तख्तमल, तलवाड़ा खुर्द, ठोबरिया, वैदवाला गांवों में किसानों ने पराली जलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed