फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डॉक्टर के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल का मुख्य द्वार किया बंद

डॉक्टर के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल का मुख्य द्वार किया बंद

Sat, 25 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल का मुख्य द्वार किया बंद
पोस्टमार्टम से मना करने पर बंद किया सिविल अस्पताल का मुख्य द्वार
विज्ञापन

सिरसा। बाइक की टक्कर से वीरवार सुबह हुई गांव हुमायूं खेड़ा की महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को डॉक्टर द्वारा शव का पोस्टमार्टम करने से मना करने पर उनके परिजनों ने दस मिनट के लिए सिविल अस्पताल का मुख्य द्वार बंद कर दिया। अस्पताल के अधिकारियों को जब इस बात की भनक लगी तो तुरंत एक अन्य चिकित्सक की ड्यूटी पोस्टमार्टम के लिए लगाई गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल का गेट खोल दिया।
जानकारी के अनुसार गांव हुमायूंखेड़ा निवासी महिला पूनम व प्रमिला वीरवार सुबह अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दोनों से टकरा गया। इस हादसे में दोनों महिलाओं समेत बाइक सवार भी घायल हो गया। परिजनों ने तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पूनम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि प्रमिला व बाइक सवार कुलदीप अभी भर्ती है। महिला का शव वीरवार की सुबह से ही अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखा हुआ था और कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शुक्रवार सुबह पुलिस कर्र्मचारी कागजी कार्रवाई के लिए परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लिफ्ट से गिरकर मरे रानियां गेट के युवक का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। दोपहर करीब 12 तक इंतजार करने के बाद जब डॉक्टर से पोस्टमार्टम के लिए बात की तो उसने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। इससे नाराज 10-15 परिजन अस्पताल के मुख्य द्वार पर आ गए और गेट बंद कर वहीं बैठ गए। अस्पताल प्रबंधन को जब मुख्य द्वार बंद करने की भनक लगी तो तुरंत पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई। जिसके बाद परिजनों ने गेट खोल दिया।
विज्ञापन

कोट्स:
युवक के शव का पोस्टमार्टम इमरजेंसी में ड्यूटीरत चिकित्सक ने किया था। महिला के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक की ड्यूटी लगा दी गई थी। परिजनों ने अकारण ही कुछ देर के लिए अस्पताल का मुख्य द्वार बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed