{"_id":"5b43c3f64f1c1ba1288b5947","slug":"121531167734-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में विवाद, युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में विवाद, युवक पर जानलेवा हमला
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में विवाद, युवक पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
ऐलनाबाद। गांव तलवाड़ा खुर्द में रविवार की रात एक शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े के बाद कुछ लोगों ने घर के बाहर खड़े युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे छुड़वाकर ऐलनाबाद अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसे सिरसा अस्पताल रैफर कर दिया गया।
अस्पताल में भर्ती तलवाड़ा खुर्द निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को उसके परिवार में शादी थी। शादी के दौरान कुछ युवकों से उसकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। उस वक्त तो कुछ मौजिज लोगों ने बीच-बचाव कर अलग कर दिया। सांय को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान कुछ युवकों ने अचानक आकर उसपर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उसे छुड़वाया और परिजनों को सूचित कर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।