फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आरोपी बोले साथी की मदद के लिए आए थे, भेजे न्यायिक हिरासत में

आरोपी बोले साथी की मदद के लिए आए थे, भेजे न्यायिक हिरासत में

Sat, 20 Apr 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
आरोपी बोले साथी की मदद के लिए आए थे, भेजे न्यायिक हिरासत में
तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले के दो और आरोपी काबू
विज्ञापन

ओढां। पुलिस ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर दहशत मचाने मामले में 2 और युवकों को काबू किया है। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल, तलवार, कापा व डंडे बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने डबवाली न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी युवकों में से एक युवक पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। आरोपी सिंगोलहरी निवासी लाडी व ओढां निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया है, कि उन्हें उनके साथी गदराना निवासी दलवीर उर्फ सतवीर ने तेजधार हथियार लेकर मदद के लिए बुलाया था। आरोपी लाडी पंजाब से ओढां में अपने ननिहाल में रहता है। अपनी गलत आदतों एवं संगत के चलते परिजनों ने उसे जब टोका तो वह अपने ननिहाल ओढां में आ गया। आरोपी के खिलाफ ओढां व पंजाब में पहले भी कई मुकदमें दर्ज है। आरोपियों ने बीती 25 मार्च को ओढां में एक घर मेें घुसकर मलकीत सिंह नामक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया था। हमले में अपने भाई को छुड़वाने आई युवती को भी आरोपियों ने कापा मारकर घायल कर दिया था। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिन तक चर्चा का विषय रहा। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घायल युवती के ब्यान पर पुलिस ने दलवीर, लाडी व गुरप्रीत सहित उसके 4-5 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस गदराना निवासी दलवीर को कुछ दिन पूर्व काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed