{"_id":"5b7b203642c79246300f5943","slug":"11534795830-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार सहित एक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार सहित एक काबू
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध हथियार सहित एक काबू
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव खोखर क्षेत्र से एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान जगतार सिंह उर्फ जग्गी पुत्र कौर सिंह निवासी खोखर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से बरामद किए गए 12 बोर पिस्टल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कांलावाली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए डबवाली के हैड कांस्टेबल सुखदीप सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव खोखर में मौजूद थी। इस दौरान एक व्यक्ति सामने पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा तो पुलिस पार्टी ने युवक को काबू कर उसके कब्जा से 12 बोर अवैध पिस्तौल बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।