{"_id":"5c684c75bdec2273ac45ee0e","slug":"101550339189-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागदाना की स्टेट बैंक शाखा में चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागदाना की स्टेट बैंक शाखा में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपटा। खंड के गांव कागदाना भारतीय स्टेट बैंक शाखा में शुक्रवार रात को तीन नकाबपोशों ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन बैंक शाखा के ऊपर बने मकान में अध्यापक बलवंत सिंह को दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी तो उसने शोर मचा दिया। उन्होंने बैंक शाखा मैनेजर को फोन कर सूचना दी। बैंक शाखा मैनेजर ने उसी समय पुलिस को फोन कर दिया। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही चोर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह ने बताया कि की रात करीब 1: 30 बजे उसे दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी। जब उसने देखा तो तीन नकाबपोश व्यक्ति बैंक शाखा का मुख्य गेट तोड़ कर एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने की कोशिश की। तभी उसने शोर मचा दिया और कागदाना बैंक शाखा प्रबंधक को मोबाइल पर सूचना दी। कागदाना चौकी पुलिस ने आकर जांच शुरू की उससे पहले चोर भाग गए। गनीमत यह रही कि बैंक शाखा में कोई भी सामान चोरी नहीं हो सका। शनिवार सुबह पुलिस जांच के चलते दोपहर तक काम काज ठप रहा। उसके बाद दोपहर को कामकाज शुरू हो सका। शाखा मैनेजर रणजीत सिंह ने बताया कि रात को चोरी का प्रयास किया है। उन्होंने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और एटीएम तोड़ने का भी प्रयास किया। स्ट्रांग रूम को कोई क्षति नहीं हुई।