फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 years imprisonment for step father who twice tried to rape minor daughter in Sirsa

Sirsa: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की दो बार कोशिश करने वाले सौतेले पिता को 10 साल कैद, कोर्ट ने कही ये बात

Wed, 16 Nov 2022 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 12:41 AM IST
सार

कोर्ट की टिप्पणी कर कहा कि घोर कृत्य का कठोर दंड देना जरूरी है, ताकि समाज में कोई भी शख्स ऐसा करने से पहले हजार बार सोचे।

विज्ञापन
10 years imprisonment for step father who twice tried to rape minor daughter in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की दो बार कोशिश करने वाले  सौतेले पिता को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी को 10 हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जुर्माना न भरने की एवज में 6 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। महिला थाना सिरसा पुलिस ने इस मामले में 2019 में केस दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद ही दोषी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। 

विज्ञापन


मंगलवार को फैसला सुनाए जाने से पहले दोषी पिता ने न्यायाधीश प्रवीण कुमार से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई। दोषी ने कहा कि शराब और भांग के नशे ने उसकी बुद्धि भ्रष्ट कर दी थी। नशे में उसे यह अहसास तक नहीं हुआ कि वह अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बना रहा है। मुझसे अपराध हुआ है, लेकिन सजा में नरमी बरतें। न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा कि तुम्हारा अपराध नरमी बरतने वाला नहीं।

विज्ञापन

 

जिस प्रकार का घोर कृत्य किया गया है उसमें कठोर दंड दिया जाना जरूरी है। समाज में कोई शख्स इस प्रकार का कृत्य करने के पहले हजार बार सोचे। इसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए दोषी पिता को 10 साल कैद की सजा सुना दी। कोर्ट ने जान से मारने की धमकी देने पर धारा 506 में दोषी को तीन साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेटी को दी थी जान से मारने की धमकी
मामले के अनुसार डिंग थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा की आठ साल पहले डिंग निवासी व्यक्ति के साथ दूसरी शादी हुई। दोनों ही खेतों में मजदूरी करते थे। महिला के पहले से ही तीन बच्चे हैं। दूसरी शादी के बाद उसने चौथे बच्चे को जन्म दिया। नवंबर 2018 को दोनों के बीच झगड़ा हो गया तो महिला अपने मायके चली गई। बच्चे घर पर ही थे। रात को व्यक्ति शराब के नशे में घर आया तो देखा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी खाना बना रही है। रात को उसने नशे में बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो उसने ने उसे जान से मारने की धमकी दी।


दूसरी बार मां के आने से बची लाज
24 जनवरी 2019 को दोषी व्यक्ति ने भांग का नशा कर लिया। वह घर आया तो उसने 17 वर्षीय बेटी को अकेला पाया। नशे में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तो बेटी ने शोर मचा दिया। इतने में ही मां भी आई। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर महिला थाना पहुंची और पीड़ित बेटी ने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed