{"_id":"5e24939b8ebc3e4adf77c2bc","slug":"crime-police-theft-fir-sirsa-news-rtk5381094112","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी काम से परिवार गया था बाहर, चोर मकान से ले गए नकदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी काम से परिवार गया था बाहर, चोर मकान से ले गए नकदी और जेवर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोरों की तस्वीर।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पुलिस प्रशासन की सुस्ती से चोरों की पौ बारह है। एकाएक हो रही घटनाओं ने पुलिस की सिरदर्दी को बढ़ा दिया है। गत दिवस चोरों ने दिन दहाड़े शहर के वार्ड नंबर 15 निवासी दयानंद जांगड़ा के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के आभूषणों व 40 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में दयानंद जांगड़ा ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 12 बजे वह बच्चे के उपचार व निजी कार्य से परिवार सहित सिरसा आया हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने उसके घर में ताले तोड़कर अलमारी में रखी करीब 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की चूड़ी, एक सोने की चेन, एक सोने का टेवटा, एक सोने का कड़ा, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी टॉपस व एक सोने की अंगूठी चुराकर ले गए। शाम करीब 5 बजे जब वे वापस लौटे तो परिजनों को घटना के बारे में पता चला। पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए। बता दें कि इससे पूर्व भी ऐलनाबाद शहर में दर्जनों बाइक चोरी व घरों के साथ-साथ दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति रोष है।
पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे हुए है। चोरी की घटनाओं को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। बहुत जल्द गिरोह का पर्दाफाश कर घटनाओं को सुलझाया जाएगा।
-राधेश्याम, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
पुलिस लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे हुए है। चोरी की घटनाओं को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। बहुत जल्द गिरोह का पर्दाफाश कर घटनाओं को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
-राधेश्याम, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।