{"_id":"605e20258ebc3e8ca8362d06","slug":"crime-froud-accused-arrested-sirsa-news-sirsa-news-rtk6018270146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये दोगुने करने का लालच दे ठगी करने वाले गिरोह के 4 गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये दोगुने करने का लालच दे ठगी करने वाले गिरोह के 4 गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
सीआईए सिरसा ने रुपये दोगुने करने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार गुर्गे को सिरसा सीआईए ने गिरफ्तार किया है। बरवाला व सिरसा में दबिश देकर गिरोह के गुर्गों को पकड़ा गया।
आरोपियों की पहचान मानसा के जगदेव सिंह उर्फ कीडी निवासी पखो कलां जिला बरनाला व जीवन सिंह वासी पखो कलां जिला बरनाला पंजाब और भूरा सिंह निवासी कीर्तिनगर सिरसा व अशोक कुमार निवासी भारत नगर सिरसा के रूप में हुई। उक्त आरोपी रुपये दोगुने करने के लिए नोटों में ऊपर कुछ असली नोट और अंदर रंगीन कागज लगाकर लोगों के साथ ठगी करते थे। वहीं, गिरोह के अन्य गुर्गे पुलिस की वर्दी पहनकर रेड करते थे। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ जुगराज निवासी मानसा ने वीरवार को शिकायत दी थी।
ये था पूरा घटनाक्रम
वीरवार शाम साढ़े पांच बजे मानसा के दो भाई गुरविंदर सिंह और जुगराज सिंह निवासी अलीशेर जिला मानसा ने कंट्रोल रूम में सूचना देकर खुद के साथ लूट होने की बात कही। कंट्रोल रूम की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों ने कहा कि वे अपनी गाड़ी फोर्ड लेकर सरदूलगढ़ से सिरसा आ रहे थे तो बरनाला रोड नेजाडेला पुल के पास एक इटियोस कार पर सवार दो व्यक्तियों ने पिस्टल दिखा कर हमारी गाड़ी में रखे 2 लाख 40 हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने जब शिकायत कर्ताओं से पूछताछ की तो उन्होंने असली बात बता दी। जुगराज ने बताया कि उसे बरनाला के जगदेव सिंह उर्फ कीडी ने रुपये दोगुने करने का लालच दिया था और सिरसा में अपने जानकारों के पास भेज दिया। वीरवार शाम को जब वे नेजाडला पुल के पास पहुंचे तो एक इटियोस कार में सवार सिरसा के दो युवकों उनके पास आए। दोनों युवकों ने पैसे ले लिए। तभी दो और युवक पुलिस की वर्दी पहने आए और उन्होंने रेड की। वे घबराकर भाग गए, लेकिन बाद में उन्हें ठगी होने का पता चला।
विज्ञापन
चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को रुपये दोगुने करने का लालच देते थे। इसमें दो सिरसा और दो पंजाब के बरवाला के रहने वाले हैं।
- प्रदीप कुमार, सीआईए इंस्पेक्टर सिरसा।