फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   crime, earring snatched from woman's ear

महिला के कानों से छीनी बालियां

Thu, 15 Jul 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime, earring snatched from woman's ear
सिरसा। बैलगाड़ी पर चारा लेकर घर लौट रही गांव खुइयांमलकाना निवासी एक महिला से रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार युवक सोने की बालियां छीनकर ले गए। महिला ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग आते युवक भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में महिला मनजीत कौर ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी बहन के साथ बैलगाड़ी पर चारा लेकर घर लौट रही थी। मलिकपुरा रोड पर कुछ लकड़ियां पड़ी थी। मेरी बहन जसबीर कौर लकड़ियां ठाने के लिए नीचे उतर गई। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और एक युवक उसके पास आकर रास्ता पूछने लगा। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती युवक ने झपटा मारकर उसके कानों से सोने की बालियां छीन ली और बाइक पर चढ़कर भाग गए। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन लोगों के आने से पूर्व युवक भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed