फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   crime case file,sirsa news

15 हजार क्विंटल के गेहूं घोटाले में सीआईए ने तीन डिपो होल्डर्स को किया गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime case file,sirsa news
जिले में करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं घोटाले में सीआईए ने सोमवार को तीन डिपो होल्डर्स को गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रही सीआईए की टीमों ने सोमवार सुबह अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन डिपो होल्डर्स को गिरफ्तार किया है। इनमें डिपो होल्डर्स नरेश, गोपी सैनी और विजय के नाम शामिल हैं। गोपी सैनी पार्षद प्रतिनिधि है। इस मामले में 58 डिपो होल्डर्स के खिलाफ मामला दर्ज है, जबकि चार डीएफएससी, दो एएफएसओ और छह इंस्पेक्टर के नाम भी शामिल हैं। सीआईए इससे पहले चार खाद्य आपूर्ति अधिकारियों व दो सेवानिवृत्त अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। सीआईए इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि तीन डिपो होल्डर्स को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2017 में तत्कालीन जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अशोक बांसल ने विभाग के चार डीएफएससी, दो एएफएसओ, 6 इंस्पेक्टर सहित 58 डिपो होल्डर्स पर 15 हजार क्विंटल के गेहूं घोटाले का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित के नाम काटे थे बिल
आरोपियों ने वर्ष 2016 में राशन वितरण में गड़बड़ी करते हुए 15 हजार क्विंटल गेहूं अपने जानकार डिपो होल्डर्स के नाम पर बिल काटकर उनके खातों में भेजा गया। इन डिपो होल्डर्स ने फर्जी उपभोक्ता दिखाकर अधिकारियों की मिलीभगत से राशन डकारा और इसे आगे बेच दिया गया। करीब 58 डिपो होल्डर्स की मामले में संलिप्तता नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed