{"_id":"605f6f7f8ebc3e5908695237","slug":"crime-case-file-farmer-protest-sirsa-news-sirsa-news-rtk601961759","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन रोकने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन रोकने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
भारत बंद के दौरान सिरसा रेलवे स्टेशन के समीप रेवाड़ी से फाजिल्का जाने वाली ट्रेन को रोकने पर आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस पहचान करने के बाद ट्रेन रोकने वालों की गिरफ्तारी करेगी।
बता दें कि 26 मार्च को किसानों की ओर से भारत बंद का एलान किया गया था। शुक्रवार को सुबह जैसे ही रेवाड़ी से फाजिल्का ट्रेन स्थानीय स्टेशन के पास पहुंची, वैसे ही आंदोलनकारी किसानों ने ट्रेन रुकवाकर इंजन पर सवार होकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद ट्रेन को करीब नौ घंटे तक रोके रखा। ट्रेन अधिक देरी तक रेलवे स्टेशन पर रुकने के कारण इसे रद्द कर दिया और सिरसा से ही वापस भेज दिया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद फोटो और वीडियो के आधार पर आंदोलनकारियों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
शुक्रवार को किसानों द्वारा रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। इसके चलते अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फोटो और वीडियो की जांच कर किसानों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
- उषा रानी, आरपीएफ थाना प्रभारी, सिरसा।