फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime,accident,death,labour,sirsa news

निर्माणाधीन मकान के लेंटर के मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Sun, 04 Jul 2021 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Crime,accident,death,labour,sirsa news
बेगू गांव में निर्माणाधीन मकान के लेंटर के मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगा सदर थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बेगू गांव में भोल सिंह द्वारा मकान बनवाया जा रहा था। रविवार को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरों पर लेंटर डालते समय शैटरिंग की प्लेटों में अधिक दूरी होने पर बेगू गांव के मजदूर लवप्रीत और अमनदीप को ठीक करने के लिए नीचे भेजा गया था। शैटरिंग की प्लेटों को ठीक करते समय शैटरिंग के सामान की सपोर्ट हट गई और शैटरिंग का सामान व लेंटर का मलबा लवप्रीत पर गिर गया। करीब 40 मिनट बाद लवप्रीत के ऊपर पड़े सामान को हटाकर उसे बाहर निकाला गया। लेंटर के मलबे के नीचे दबने पर लवप्रीत बुरी तरह घायल हो गया। जिसके पश्चात अन्य मजदूर उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। हालांकि अमनदीप अभी घायल है।
विज्ञापन

परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लगाए लापरवाही के आरोप
मजदूर लवप्रीत ठेकेदार कृष्ण कुमार के पास मजदूरी करता था। लवप्रीत की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को लेकर गांव में पहुंच गए। यहां लवप्रीत के पिता मंगतराम और गांव वासी एकत्र हो गए। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगा रोष जताया और मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। जिसके पश्चात पुलिस ने मृतक के परिजनों को ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बोले तीन घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस
वहीं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि दोपहर तीन बजे घटना हुई थी । जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी थी । लेकिन पुलिस शाम सात बजे के बाद मामले की जांच के लिए पहुंची है। जबकि ठेकेदार और मकान मालिक भी मौके पर नहीं पहुंचे।

शैटरिंग के सामान के नीचे दबने से मजदूर की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही करने के आरोप लगाए है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- महावीर सिंह, एएसआई, सदर थाना सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed