फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   covid vactitaition

18 से 44 वर्ष आयु के लोगों को आज नहीं लगेगी वैक्सीन

Sat, 08 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
covid vactitaition
18 से 44 वर्ष वाले लाभार्थियों के लिए पहुंची 12 हजार कोरोना वैक्सीन का स्टॉक अब खत्म हो चुका है। जिसके कारण विभाग की ओर से शनिवार को 18 से 44 वर्ष वाले लाभार्थियों को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। जबकि 45 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाने का स्टॉक प्राप्त मात्रा में पड़ा होने के कारण उन लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

दो मई को 18 से 44 वर्ष वाले लाभार्थियों के लिए 12 हजार का स्टॉक विभाग के पास पहुंचा था। छह दिन पश्चात कोरोना वैक्सीन खत्म होने के बाद अब विभाग ने पोर्टल बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लाभार्थियों एडवांस में बुकिंग नहीं करवा सकें। वैक्सीन दिए जाने को लेकर विभाग की ओर से मुख्यालय को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत होने के कारण शुक्रवार को 18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों के लिए 11 केंद्र ही चलाए गए। जिनमें कुल 952 लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। दिनभर कुल 5454 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। विभाग की ओर से अब तक दो लाख 10 हजार 636 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन में लगी 11059 लाभार्थियों को वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन प्रक्रिया दो मई से शुरू की गई थी। पहले दिन तीन केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई गई थी। इसके पश्चात 34 केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। लेकिन शुक्रवार को वैक्सीन का स्टॉक कम होने के कारण केवल 11 केंद्रों के ही स्लॉट खोले गए थे। अब तक 11059 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को पोर्टल न खुलने के कारण लाभार्थियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजीकरण करवाने वाले लाभार्थियों को स्लॉट नहीं मिला तो लाभार्थी बार-बार जांच करते रहे लेकिन स्लॉट नहीं मिल पाया।

18 से 44 वर्ष वाले लाभार्थियों के लिए पहुंची कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। जिसके कारण शनिवार के लिए स्टॉल ओपन नहीं किए गए है। वैक्सीन के लिए मुख्यालय को पत्र लिख दिया गया है। शनिवार तक वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। जिसके पश्चात पोर्टल पर स्लॉट ओपन कर दिए जाएंगे।
डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed