{"_id":"609972c78ebc3e8dc07165dd","slug":"covid-19-sirsa-news-rtk6079673168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीडी में 100 बेड का अस्पताल तैयार, 50 पर मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीडी में 100 बेड का अस्पताल तैयार, 50 पर मरीज भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बताया कि जेसीडी में 100 बेड का अस्पताल शुरू हो गया है। इनमें से 50 बेड पर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सेवाएं शुरू की जा चुकी है। कोरोना संक्रमण की स्थिति अनुसार अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही हैं। बेड की व्यवस्था के साथ-साथ यहां जरूरत अनुसार डॉक्टरों की भी तैनाती की जा रही है। इसके लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवाएं ली जा रही है।
सोमवार को शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों के दौरे के दौरान कोविड मरीजों के परिजनों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने ये जानकारी दी। उन्होंने कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, ऑक्सीजन, बेड इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सिरसा के ऑक्सीजन कोटे को 2 एमटी से बढ़ाकर साढ़े सात एमटी कर दिया गया है। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में टेस्टिंग को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही गांवों में मेडिकल किट भी वितरित की जा रही हैं। उन्होंने जीवन ज्योति, लालगढ़िया, बिश्नोई अस्पताल, शाह सतनाम जी मल्टी स्पेशलिटी कोविड केयर सेंटर व संजीवनी अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित डॉक्टरों से कोविड इलाज संबंधी पूर्ण जानकारी ली।