फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   covid- 19

अब गांवों में बढ़ी महामारी, बीते सात दिनों में मिले संक्रमितों में 35 फीसदी ग्रामीण

Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
covid- 19
शहरी क्षेत्र में सैकड़ों जान लेने के बाद अब कोरोना संक्रमण का रुख गांवों की तरफ तेजी से फैल रहा है। पिछले सात दिनों के संक्रमण के आंकड़ों के लिहाज से गांवों में संक्रमण की रफ्तार कुछ ज्यादा ही तेज है। बीते एक सप्ताह में मिले कुल संक्रमितों में 35 फीसदी मरीज ग्रामीण इलाके के है। कई गांव हॉटस्पाट बन गए हैं। वहीं, रविवार को नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 701 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते एक सप्ताह में जिले में 3400 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 1300 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के है। जबकि 2100 मरीज शहरी क्षेत्रों के है। महामारी की शुरूआत में ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के गिने चुने मामले मिलते थे लेकिन दूसरी लहर में स्थिति पहले से ज्यादा भयावह हो गई है। रविवार को कालांवाली का 40 वर्षीय व्यक्ति, ऐलनाबाद का 58 वर्षीय व्यक्ति, ऐलनाबाद की 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला, दारेवाला का 78 वर्षीय बुजुर्ग, सिरसा का 56 वर्षीय व्यक्ति, अहमदपुर की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कालांवाली की 38 वर्षीय महिला, सुचान की 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला और डबवाली के 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 225 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इन गांवों में मिले है अधिक कोरोना संक्रमित मरीज
गांव मरीज
चौटाला 95
ओढां 22
पन्नीवाला 29
रोड़ी 25
तलवाड़ा खुर्द 18
बडागुढ़ा 16
माधोसिघाना 38
बेगू 21
डिंग 21
झोड़कियां 12
शेरपुरा 13
कागदाना 14
16 मरीजों की हालत गंभीर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 320156 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से 19647 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब 402 मरीजों का इलाज चल रहा है इनमें से 99 मरीज सरकारी अस्पतालों में तो 303 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 16 मरीजों की हालत गंभीर है। जिले में अब 5092 मरीज सक्रिय है। 3855 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। रविवार को 429 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 14330 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। रविवार को सिरसा में 279, डबवाली में 34, ऐलनाबाद में 72, कालांवाली में 48, ओढां में 49, नाथूसरी चोपटा में 66, माधोसिघाना में 18, रानियां में 43, चौटाला में 70, बडागुढ़ा में 22 सहित कुल 701 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6.13 फीसदी तक पहुंचीं संक्रमित मरीजों की दर
कोरोना संक्रमण के मामलों में हर रोज तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिले में मरीजों के संक्रमित होने का रेशों 6.13 तक पहुंच गया है। जबकि डेथ रेशों 1.14 है। जिले में कोरोना से स्वस्थ होने वालों का रेशों घटकर 72.93 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज दो हजार से अधिक मरीजों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे है। इनमें से 3339 मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।
जेसीडी में शिफ्ट किए जा रहे मरीज
जेसीडी अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाए जाने के बाद अब मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। जेसीडी में 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। हालांकि नागरिक अस्पताल से उन्हीं मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है जिन मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। वहीं, नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी अब मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो चुकी है। जिसके कारण स्वस्थ होने वाले मरीजों को होम आइसोलेट और दूसरे अस्पतालों में बनाए गए कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज बढ़ रहे है। रविवार को कोरोना से नौ मरीजों की मौत हो गई और 701 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। लोग नियमों की पालना करे और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले । कोरोना संक्रमित मरीजों को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है।
-डॉ. मनीष बांसल, जिला चिकित्सक अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed