फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona vvaccination

40 से 50 आयु वाले लोग हो रहे कोरोना संक्रमित का शिकार, 20 संक्रमित मिलने से आंकड़ा पहुंचा 114

Thu, 25 Mar 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona vvaccination
सीडीएलयू में कोरोना वैक्सीन लगवाते कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक। - फोटो : Sirsa
स्कूलों में भी अब कोरोना संक्रमण का फैलाव होना शुरू हो चुका है। वीरवार को नकौड़ा स्कूल में एक और छात्र व ओढां के जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक और बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए है जिसके कारण नवोदय विद्यालय को भी अब दो दिन के लिए बंद किया गया है। बीते दिन बुधवार को नकोड़ा विद्यालय में चार बच्चे कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में कुल 20 कोरोना संक्रमित पाए गए है जिसके कारण आंकड़ा बढ़कर अब 114 तक पहुंच चुका है। वीरवार को सिरसा के सेक्टर 20 में तीन, राम कालोनी में एक, खन्ना कालोनी में एक अग्रसैन कॉलोनी में दो मामले सामने आए है जबकि डबवाली में दो, कालांवाली में तीन, ओढ़ा में दो, नाथूसरी चोपटा में तीन, मोधासिघाना में एक, रानियां में एक और चौटाला में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। विभाग की ओर से 2 लाख 60 हजार, 981 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है जिनमें से 8 हजार 260 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज कोरोना वैक्सीन डोज लगाई जा रही है जबकि सप्ताह में चार दिन कोरोना वैक्सीन का मेगा ड्राइव चलाया जाता है। अब तक जिले में 72 हजार 67 कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है। वीरवार को कुल 32 केंद्रों पर 6726 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। वहीं एसएमओ डॉ. हरप्रीत कौर ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है जिसके कारण लोग स्वयं टीकाकरण करवा रहे हैं। अब तक उप मंडल में 7777 व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें 60 वर्ष या इससे अधिक आयु व 45 से 60 वर्ष आयु तक के गंभीर बीमारी वाले 7181 तथा 596 स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। वहीं वीरवार को कुलपति प्रो. अजमेर सिंह ने भी सीडीएलयू में कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई और अन्य स्टॉफ सदस्यों को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से वीरवार को बिना मास्क वाले 70 के चालान काटे गए है। ऐसे में पुलिस की ओर से जागरूक अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि लोग नियमों की पालना कर कोरोना से बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed