फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news,co vaccine for corona

स्वास्थ्य विभाग आज से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगाएगा कोरोना वैक्सीन

Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news,co vaccine for corona
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में 932 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 22 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें से 14 सिरसा शहर के है। इसके अलावा नाथूसरी चोपटा में तीन, रानियां में दो केस मिले हैं। डबवाली, कालांवाली व बडागुढ़ा में एक एक संक्रमित मिला है। जिले में अब तक दो लाख 65 हजार 589 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। जिले में इस आयु वर्ग के करीब एक लाख लोग है। इससे पहले 45 वर्ष से अधिक उम्र के सिर्फ गंभीर बीमारी पीड़ितों को ही वैक्सीन लगाई जाती थी। बीमारी के संबंध में पुरानी रिपोर्ट दिखानी पड़ती थी। अब विभाग ने डाटा अपलोड के दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी के लिए गंभीर बीमारी वाले आप्शन को हटा दिया है। जिले में 60 वर्ष से अधिक करीब एक लाख 14 हजार लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। अब तक 71 हजार सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना संक्रमण का शिकार होने वाले अधिकतर लोग 45 से 60 वर्ष की आयु के लोग है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फेल रहा है। स्कूलों में भी संक्रमण के मामले मिल रहे हैं, इसलिए स्कूलों में मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में 32 सैंपलिंग टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। जो आशंकितों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed