फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news,co vaccine for corona

जिले में दो शिक्षकों सहित 19 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 26 Mar 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news,co vaccine for corona
अब कोरोना ने स्कूलों में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। बीते चार दिन में स्कूूल में स्टाफ और विद्यार्थियों सहित नौ संक्रमितों के मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को भी कालांवाली और डबवाली के स्कूल में एक-एक शिक्षक सहित कुल 19 कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसके कारण संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 127 पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित मिलने वालों को 17 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फ्रैंडस कॉलोनी में एक, नई अनाज मंडी में एक, जिला जेल में दो, हुडा सेक्टर 20 में एक, सेवेरा वाली गली में तीन, डबवाली में पांच, कालांवाली में एक, नाथूसरी चोपटा में दो, चौटाला में दो, बडागुढ़ा में एक सहित कुल 19 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों को ट्रेस कर उनसे पूछताछ कर अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जाती है। इसके पश्चात संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे और ऐसे में अगर वह भी कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो जेल में और दो स्कूलों में एक-एक मिला मरीज
शुक्रवार को जिला जेल में दो और डबवाली व कालांवाली स्कूल में एक-एक शिक्षक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे पहले नकौड़ा के स्कूूल में पांच और ओढां नवोदय विद्यालय में दो कोरोना संक्रमण के मामले सामने हैं। चार दिनों में स्कूलों में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर नौ तक पहुंच गया है। जबकि जिला जेल में दो दिन पहले भी एक कोरोना संक्रमित पाया गया है और अब आंकड़ा बढ़कर तीन तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार को चलाया जाएगा मेगा ड्राइव
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार और बुधवार को कोरोना वैक्सीन का मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। विभाग की ओर से शुक्रवार को भी 30 केंद्रों पर मेगा ड्राइव चलाया गया है। जिसमें कुल 3109 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 3086 बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 537 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।
नकौड़ा स्कूूल में स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट
रानियां के गांव नकौड़ा के राजकीय स्कूल के 4 छात्र कोरोना संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव व आसपास के गांवों से सैंपल लेने की प्रक्रिया बढ़ा दी है। विभाग ने शुक्रवार को संबंधित स्कूल के अध्यापकों व गांवों में कई सैंपल एकत्रित किए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज एसएमओ डॉ. नरेश सहारण ने बताया कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसके लिए लोगों को सावधानी बरतना अति आवश्यक है।

टीमों को आदेश देकर सैंपल प्रक्रिया बढ़ा दी गई है। स्कूलों में कोरोना संक्रमित आने वाले विद्यार्थी और स्टाफ सदस्यों से पूछताछ कर उनके संपर्क में आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के सैंपल लिए जा रहे हैं। स्कूल को दो दिन के लिए बंद किया जा रहा है और सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जा रहा है।
- डॉ. विरेश भूषण, उप जिला चिकित्सक अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed