फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona: 4938 vaccinated, including 4064 elderly

कोरोना : 4064 बुजुर्गों समेत 4938 ने लगवाई वैक्सीन

Fri, 19 Mar 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Corona: 4938 vaccinated, including 4064 elderly
कोरोना के नियमों पर सख्ती से कार्य करने को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त प्रदीप कुमार। - फोटो : Sirsa
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को जिले के 37 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। दिनभर कुल 4938 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 4064 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले बीमारी से पीड़ित कुल 738 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

कोरोना के पांच मरीज पाए संक्रमित
वीरवार को जिले में कुल पांच कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिले में अब कुल 44 मरीज संक्रमित हैं। वीरवार को चार मरीजों को स्वस्थ होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। जिले में अब तक कुल 254681 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से कुल 8152 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन

कोरोना के फैलाव पर रोक के लिए अधिकारी गंभीरता से काम करें : उपायुक्त
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों और इसके फैलाव पर पूर्ण अंकुश लगाने को लेकर उपायुक्त प्रदीप कुमार ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित एसडीएम से कंटेनमेंट जोन में सभी कोरोना गाइडलानन नियमों के निरीक्षण के भी आदेश दिए। कंटेनमेंट जोन में कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए सार्वजनिक स्थल पर कोविड-19 से बचाव के उपायों का पालन करवाया जाए।

कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, आमजन टीकाकरण के लिए आगे आएं
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण का कार्य लगातार जारी है, इस कार्य में और अधिक तेजी के उद्देश्य से सोमवार व मंगलवार को मेगा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 15 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 35 हजार 263 लोगों को कोरोना की प्रथम व 4027 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed