फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy over BJP office, sector residents filed petition in court

भाजपा कार्यालय को लेकर विवाद, सेक्टरवासियों ने कोर्ट में दाखिल की याचिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Controversy over BJP office, sector residents filed petition in court
सिरसा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के रिहायशी सेक्टर में राजनीतिक पार्टी का कार्यालय स्थापित करने का विरोध अब न्यायालय तक पहुंच गया है। सेक्टरवासियों ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय ने भाजपा नेताओं और एचएसवीपी के अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 पार्ट 3 के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के राजपाल सिंह ने बताया कि बीजेपी कार्यालय को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए मामले में सुनवाई की। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और हुडा के अधिकारियों को नोटिस भी जारी कर दिया है। अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के राजपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा शहरी प्राधिकरण ने भारतीय जनता पार्टी सिरसा इकाई को गैर कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए पार्टी कार्यालय के निर्माण के लिए सेक्टर 20 पार्ट 3 में प्लॉट अलॉटमेंट कर दिया। इसे रद्द करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा सिरसा इकाई को पार्टी कार्यालय के लिए 2000 वर्ग गज का प्लॉट 18 जनवरी 2017 में बी ब्लॉक में अलॉट किया गया था। जिसका क्षेत्रवासियों ने लगातार विरोध किया। इस पर एचएसवीपी ने विकसित पार्क के चलते अलॉटमेंट रद्द कर दी। लेकिन अब फिर से एचएसवीपी ने बीजेपी को सेक्टर 20 पार्ट 3 के रिहायशी क्षेत्र में प्लॉट अलॉट कर दिया। हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजपाल सिंह के नेतृत्व में कई बार लोग लिखित व मौखिक एतराज दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींव रखने के दौरान सेक्टरवासी कर चुके हैं प्रदर्शन
सेक्टर-20 में भाजपा कार्यालय के लिए 9 दिसंबर को नींव रखी गई। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी आए और उन्होंने हवन करने के बाद नींव रखी। इस दौरान सेक्टरवासियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सेक्टरवासियों ने कहा था कि रिहायशी एरिया में राजनीतिक पार्टी का कार्यालय नहीं बनाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed