फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contracted Health Workers Union Haryana submitted a memorandum to CMO

Sirsa News: अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Contracted Health Workers Union Haryana submitted a memorandum to CMO
अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी सीएमओ डा महेंद्र सिंह भादू को ज्ञापन सौंपते हुए।
सिरसा। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएमओ डाॅ. महेंद्र कुमार भादू को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों की लंबित समस्याओं एवं सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के अंतर्गत लाभ दिलवाने के लिए सौंपा गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेश पालीवाल ने बताया कि ज्ञापन में सेवा सुरक्षा अधिनियम का तत्काल लाभ, लंबित वेतन भुगतान, योग्यता अनुसार लेवल में समायोजन, जोखिम भत्ता, भत्तों की सुविधा, स्थानांतरण नीति, ईएसआईसी एवं एलडब्ल्यूएफ का लाभ और 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि सहित कुल 13 प्रमुख मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

पालीवाल ने बताया कि हमने बार-बार सरकार से संवाद के माध्यम से समाधान की मांग की है। अब भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन चार अगस्त को प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने कहा कि हजारों कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं, लेकिन आज भी वे असुरक्षित व उपेक्षित हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि सेवा सुरक्षा अधिनियम का लाभ सभी कर्मचारियों को समान रूप से दिया जाए। इस मौके पर जिला संयोजक रवि कुमार शर्मा, सूरज कंबोज, अरुण जोशी, योगेश सैन, कुलविंदर कौर, विनोद जिला प्रचारक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed