{"_id":"65d0cbd24f2074e88a097cd9","slug":"contract-for-repair-of-street-lights-in-kalanwali-nagar-ended-sirsa-news-c-128-1-svns1027-115297-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली नगर में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का ठेका समाप्त, 17 दिन बाद भी नया टेंडर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली नगर में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का ठेका समाप्त, 17 दिन बाद भी नया टेंडर नहीं
Sat, 17 Feb 2024 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 17 Feb 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
कालांवाली। नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का एक साल का ठेका 31 जनवरी को समाप्त हो गया है लेकिन फरवरी के 17 दिन बीतने के बावजूद स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का नया ठेका नहीं हो सका। इस कारण शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल होने लगी है। रात को नगर में घना अंधेरा छा जाता है।
नगर के कुल 15 वार्डों की विभिन्न गलियों, पुरानी मंडी और नई मंडी के विभिन्न बाजारों में करीब 2,400 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनका ठेका एक फरवरी 2023 से लेकर 31 जनवरी 2024 तक था। जो अब खत्म हो चुका है। इस कारण शाम होते ही नगर के बाजार में अंधेरा छा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में कहीं तो दिनभर स्ट्रीट लाइटें जलती रहतीं हैं तो कहीं पर रात को भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती। स्ट्रीट लाइटों के स्विच को ऑन-ऑफ करने वाला तक कोई नहीं है। इससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। - संदीप वर्मा, पूर्व नगर पार्षद, कालांवाली।
विज्ञापन
नगर में स्ट्रीट लाइटों का नया टेंडर जल्द लगाया जाए। ताकि आमजन को किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। कई बाजार में रात को भी स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से आमजन में कोई अनहोनी का भय बना रहता है। - भारत भूषण मोंगा, दुकानदार, कालांवाली।
नगर के पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड पर रात को भी स्ट्रीट लाइटें बंद रहती है। नया ठेका न होने के कारण स्ट्रीट लाइटों का कोई वारिस नहीं है। शाम होते ही बाजार में अंधेरा छा जाता है। इससे दुकानदारों और लोगों को परेशानी होती है। - कुलदीप सिद्धू, शहरवासी।
उपमंडल से जिला प्रशासन तक के विभागीय अधिकारियों और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को अवगत करवाया जाएगा। इसके माध्यम से नगर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहतर करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। - सुनील अहलावत, जेजेपी नेता, कालांवाली।
स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए टेंडर लगाया गया है। इसे सोमवार को खोला जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करके शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दोबारा से बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारी की जा चुकी है। - गिरधारी लाल, सचिव, नगर पालिका कालांवाली।