फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Construction of Khode Dabwali Road started two years ago, the road will be built in length of 1.46 crores and will be 1500 meters long.

Sirsa News: दो वर्ष पहले खोदे डबवाली रोड का निर्माण शुरू, 1.46 करोड़ से 1500 मीटर लंबाई में बनेगी सड़क

Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Construction of Khode Dabwali Road started two years ago, the road will be built in length of 1.46 crores and will be 1500 meters long.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए दो वर्ष पहले खोदी गई डबवाली रोड पर अब निर्माण शुरू हुआ है। एक करोड़ 46 लाख की लागत से 1500 मीटर लंबाई में डबवाली रोड का पुनर्निर्माण किया जाना है। हालांकि तीन माह पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सिरसा में दौरे के दौरान पेचवर्क किया गया था।
शहर के बारिश के पानी की निकासी के लिए नगर परिषद ने दो वर्ष पहले घग्गर नदी में पानी डालने के लिए 28 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया था। शहर की कपास मंडी से लेकर मेजर नहर तक डबवाली रोड की छह से आठ फुट की चौड़ाई में खोदाई की गई थी। लाइन डालने के बाद रोड पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। इसके कारण यहां पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में रोड के पुनर्निर्माण करने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से 1.46 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर नगर परिषद को भेजा गया था। डेढ़ वर्ष के बाद नगर परिषद ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को राशि जारी की है। अधिकारियों के अनुसार रोड निर्माण पर करीब छह माह का समय लगना है।
विज्ञापन


तीन से चार फुट की खोदाई, रोड किया वन-वे
डबवाली रोड स्थित कपास मंडी के गेट के पास ही पंपिंग स्टेशन बनाया गया है। मंडी के गेट से लेकर डबवाली रोड पर स्थित मेजर नहर तक 1500 मीटर लंबाई तक रोड का निर्माण कार्य किया जाना है। संबंधित कंपनी की ओर से रोड की करीब तीन से चार फुट गहराई में खोदाई की जा रही है। इसके बाद यहां पर मिट्टी और पत्थर डालकर निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण के चलते डबवाली रोड को कई स्थानों से वन-वे भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर किया था पेचवर्क, कुछ दिनों के बाद ही उखड़ा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा में स्थित अनाज मंडी में कार्यक्रम के दौरान डबवाली रोड पर पेचवर्क किया गया था। कुछ समय बाद ही पेचवर्क की बजरी उखड़ गई और रोड की स्थिति फिर से खराब हो गई थी। बारिश होने के कई स्थानों से रोड धंसने से वाहन चालक भी हादसे का शिकार हो चुके हैं।


वर्जन
डबवाली रोड पाइप लाइन डालने के बाद अब रोड के पुनर्निर्माण का काम शुरू कर दिया है। 1.46 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। - श्रवण कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed