फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   complaints will be checked

Sirsa News: सीएम विंडो से सोशल मीडिया तक... शिकायतों पर अब प्रशासन की सीधी नजर

Fri, 30 Oct 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 30 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
complaints will be checked
एडीसी ने अधिकारियों को दी दो टूक हिदायत, शिकायतों को दबाकर बैठने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- सीएम विंडो और सोशल मीडिया पर आने वाली हर शिकायत का होगा समयबद्ध निपटारा
फोटो --- 18

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन अब अधिक जवाबदेह होगा। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली और सोशल मीडिया पर आने वाली हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा हो। शिकायतों को फाइलों में दबाकर रखने या अनावश्यक रूप से लंबित छोड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त संगल ने शुक्रवार को ये निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा के साथ बैठक की थी। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम विंडो समीक्षा के लिए हुई थी।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति जांची गई। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने को कहा। महीनों से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। शिकायतों के समाधान में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया शिकायतों पर गंभीरता
आजकल आमजन अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए केवल सीएम विंडो ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया का भी उपयोग कर रहे हैं। एडीसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली जनसमस्याओं को नजरअंदाज करना लापरवाही माना जाएगा। संबंधित विभाग तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करें। शिकायत के समाधान की स्थिति से उपायुक्त कार्यालय को अवगत करवाएं। इससे हर मामले की नियमित निगरानी हो सकेगी।

मुख्यालय स्तर पर लंबित मामलों पर नजर
उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतों का समाधान मुख्यालय स्तर पर लंबित होने के कारण प्रभावित होता है। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारी मुख्यालय के साथ लगातार संपर्क और तालमेल बनाए रखें। केवल पत्राचार करके जिम्मेदारी पूरी न समझें। शिकायत के निपटारे तक उसकी प्रगति पर नजर रखना आवश्यक है। इससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


नियमित समीक्षा और कार्रवाई की चेतावनी
एडीसी ने सभी विभागों को अपने यहां लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने को कहा। पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएसपी सुखबीर सिंह, तहसीलदार प्रदीप कुमार व शुभम शर्मा, सीएमजीजीए पूर्व रोहिल्ला और जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed