फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Complaint sent to CM and SDM for cutting neem tree

Sirsa News: नीम का पेड़ काटने पर सीएम व एसडीएम को भेजी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Complaint sent to CM and SDM for cutting neem tree
ऐलनाबाद। वह चबूतरा जहां से काटा गया नीम का पेड़। संवाद
ऐलनाबाद। केंद्र सरकार की पहल एक पेड़ मां के नाम पर बड़े स्तर पर पेड़ लगाए जा रहे है। वहीं क्षेत्र में हरचंद का बास चौपाल पर एक पार्षद ने सालों पुराना नीम का पेड़ कटवा दिया। इस मामले में नगर पालिका अधिकारियों ने लोगों की शिकायत तक लेना ग्वारा नहीं समझा। इसी से नाराज लोगों ने एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री को शिकायत दी है, ताकि इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन




बास निवासी पर्यावरण प्रेमी रूपराम ने वन विभाग, एसडीएम व हरियाणा के मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। पर्यावरण प्रेमी रूम राम ने बताया कि हरचंद का बास के बीच बने सालों से नीम का पेड़ खड़ा था। इसके चारों ओर चबूतरा भी बनाया हुआ था। इस चबूतरे पर लोग बैठते थे और बड़े स्तर पर पक्षियों का यह बसेरा था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि एक नगर पार्षद ने वृक्ष को कटवाकर आरे पर बेच दिया है। रूपराम ने बताया कि उन्होंने इस मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब सब जगह सुनवाई नहीं हुई तो रूपराम ने मुख्यमंत्री व वन विभाग को शिकायत भेजी है। पीड़ित रूपराम ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो आरे पर उक्त नीम की लकड़ी को खुर्द-बुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने जिला उपायुक्त से आग्रह किया है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed