फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   compain,whatsapp,send

जिलावासी डीसी के पास व्हाट्सएप भेजें शिकायत, होगा हल

Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
compain,whatsapp,send
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सराहनीय पहल करते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से समस्याओं के निदान करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निपटान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी विभाग नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आपस में तालमेल स्थापित करें।
विज्ञापन

नागरिकों को सरकारी सुविधाओं का सरलता से व जल्द लाभ मिले इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उनके निजी व्हाट्सएप नंबर 80598-65100 पर सूचना दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप के माध्यम से आने वाली किसी भी निजी व सार्वजनिक समस्या के समाधान का संज्ञान वे स्वयं लेंगे और प्राथमिकता के आधार पर इनका निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप पर नंबर पर किसी समस्या या शिकायत के फोटो और वीडियो आदि भी भेजी जा सकती है। व्हाट्सएप पर समस्याओं की सूचना देने से न केवल नागरिकों का समय बचेगा बल्कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed