फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Community center turned into ruins, responsible people unaware

Sirsa News: खंडहर बना सामुदायिक केंद्र, जिम्मेदार बेखबर

Sun, 20 Jul 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 20 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Community center turned into ruins, responsible people unaware
सिरसा। ताला लगाकर बंद किया गया सामुदायिक भवन। संवाद
सिरसा। सेक्टर 20 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का लाखों रुपये से तैयार सामुदायिक केंद्र नगर परिषद ने खंडहर बनाकर छोड़ दिया है। नगर परिषद कार्यालय शिफ्ट करने के चक्कर में पूरे सामुदायिक केंद्र में तोड़ फोड़कर छोड़े हुए दो साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। तब से आज तक करीब 20 लाख रुपये में तैयार कम्युनिटी सेंटर पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


रेजिडेशन वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने एक बार फिर कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर सामुदायिक केंद्र को दुरुस्त करवाने की मांग की है ताकि सामुदायिक केंद्र का प्रयोग आमजन कर सके। जहां आमजन को लाभ होगा, वहीं, बुकिंग से नगर परिषद की आय भी बढ़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि आगामी हाउस की बैठक में सामुदायिक केंद्र की मरम्मत का एसटीमेट बनाकर पास करवाया जाएगा। ताकि सेक्टरवासियों व शहर के लोगों को सामुदायिक केंद्र की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


सेक्टर एसोसिएशन के प्रधान राजपाल ने बताया कि सामुदायिक केंद्र में नगर परिषद अपना कार्यालय बना रहा था जबकि जनसुविधा के लिए सामुदायिक केंद्र बनाया जाता है। इसको लेकर हम कोर्ट गए थे। तब जाकर कार्यालय का काम बंद हुआ था। उसके बाद इसकी कोई सुध नगर परिषद के अधिकारियों ने नहीं ली। यदि सामुदायिक केंद्र दुरुस्त रहता तो प्रशासन को पैसा मिलता है और कार्यालय बनाने में प्रशासन ने पैसा खर्च किया है। दोनों ओर से पैसे को लेकर सरकार का नुकसान हो रहा है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सामुदायिक केंद्र को दुरुस्त करवाए ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


---





न कार्यालय बना, न रहा सामुदायिक केंद्र







नगर परिषद के अधिकारियों ने अपना कार्यालय बनाने के चक्कर में कमरों, छत , बाथरूम और किचन तक में तोड़फोड़ की थी। इस तोड़फोड़ के कारण सिर्फ हॉल कमरों के अलावा कोई कमरा सही नहीं बचा है। छत में पाइपलाइन डाली हुआ है और उन्हें ऊपर से कवर नहीं किया है। जिससे भवन खराब हो रहा है। सूत्रों की माने तो इस सामुदायिक केंद्र में कार्यालय बनाने को लेकर आए खर्च का भुगतान भी हो गया है।

------





जगह -जगह मलबा डाला, कूड़े के लगे ढेर







सामुदायिक केंद्र के मुख्य गेट के शीशे टूटे पड़े हैं। शौचालय खस्ताहाल है। नगर परिषद की ओर से की गई तोड़फोड़ साफ नजर आती है। किचन के सिंक टूटे हुए हैं, टोंटियां गायब हैं। सामुदायिक केंद्र के दरवाजे टूटे हुए हैं। कमरों की बिजली फिटिंग तक खराब है। कार्यालय बनाने के लिए खरीदी गई सनमाइका खराब हो रही है। जगह -जगह मलबा डाला हुआ है। पानी की टंकियों को खोल कर छोड़ दिया गया है। सभी कमरों के दरवाजे खुले हैं और टूट गए हैं। नए मोबाइल टॉयलेट कबाड़ के रूप में सामुदायिक केंद्र में छोड़ रखे हैं। स्थिति यह है कि यहां लोगों ने कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। इससे कूड़े के ढेर लग गए हैं।















---

कोट्स सामुदायिक केंद्र को लेकर एसटीमेट तैयार किया जाएगा। आगामी हाउस की बैठक में इस प्रस्ताव को पास करवाया जाए ताकि सेक्टरवासियों को सामुदायिक केंद्र की सुविधा मिल सके।


प्रवीण शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद

--

अधिकारियों को पत्र लिखकर मांग की गई है कि सामुदायिक केंद्र को दुरुस्त करवाया जाएगा। जिससे आमजन को सुविधा मिल सके। दो से तीन साल का वक्त बीत गया है और अभी तक इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। जो बेहद निराशाजनक बात है। अधिकारियों से मांग यही है कि इस कम्युनिटी सेंटर को दुरुस्त कर शुरू किया जाए।

-राजपाल सिंह, प्रधान, सेक्टर 20 पार्ट तीन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed