{"_id":"62e812bf7fc38262342b364e","slug":"come-buy-tiranga-flag-from-ration-depot-for-20-rupees-increase-your-pride-sirsa-news-hsr638188336","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए, राशन डिपो से खरीदिए 20 रुपये में तिरंगा झंडा, बढ़ाइए शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए, राशन डिपो से खरीदिए 20 रुपये में तिरंगा झंडा, बढ़ाइए शान
विज्ञापन
राशन डिपो होल्डरों को झंडे वितरित करते डीएफएससी सुरेंद्र सैनी ।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की शृंखला में देश की आन-बान शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को हर घर पर फहराने के लिए मुहिम प्रारंभ हो गई है। सरकारी विभागों के साथ स्वयंसेवी संस्थानों ने पहल शुरू की है। अपील की गई है कि आइए, राशन डिपो से 20 रुपये में तिरंगा झंडा खरीदिए और देश की शान बढ़ाइए।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जनपद में 74 हजार तिरंगे झंडे डिपो के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। तिरंगे झंडे वितरण का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। नागरिक किसी भी डिपो से मात्र 20 रुपये में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा ले सकते हैं। जिले के राशन डिपो को झंडे के वितरण के लिए सेल प्वाइंट बनाए गए हैं।
सोमवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने हर घर तिरंगा मुहिम के तहत जिले के सभी डिपो होल्डर की बैठक ली और तिरंगा वितरण मुहिम में योगदान देने की अपील की। डिपो होल्डर एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा जिस रेट पर उन्हें झंडे दिए गए हैं, वे उसी रेट पर आमजन को झंडा देंगे। डीएफएससी ने कहा कि नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्र ध्वज की गरिमा का विशेष ध्यान रखें। राष्ट्र पर्व पर अपने घरों पर अवश्य फहराएं। इस अवसर पर डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान नवीन, सुभाष बंसल, राम स्वरूप, रंजीता राम मौजूद रहे।