{"_id":"661d69c9860de2987303e95f","slug":"colony-residents-troubled-by-dirt-being-dumped-in-the-park-sirsa-news-c-128-1-sir1003-118367-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पार्क में गिराई जा रही गंदगी से कॉलोनीवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पार्क में गिराई जा रही गंदगी से कॉलोनीवासी परेशान
Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
विरोध जताते कॉलोनीवासी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जेजे कॉलोनी पार्क में नगर परिषद द्वारा फेंकी जा रही गंदगी को लेकर स्थानीय लोग सोमवार को कॉलोनी के पार्क के पास धरना देकर बैठ गए। काॅलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि यहां फेंके जा रहे कचरे के कारण उनका रहना मुहाल हो गया है। कचरे का निस्तारण डंपिंग प्वाइंट पर न करके यहां पर किया जा रहा है। इस बारे मे संबंधित को कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
धरने पर बैठे सुनील शर्मा, चरण सिंह व अन्य कॉलोनीवासियों ने बताया कि उनकी कॉलोनी में नगर परिषद का पार्क है। नगर परिषद के कर्मचारी इसी पार्क में कूड़ा कचरा डाल रहे हैं, जिस कारण कॉलोनी में बीमारियां फैल रही हैं। कचरे के कारण मच्छरों व मक्खी से लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने यहां पर पार्क बच्चों के खेलने व सैर करने के लिए बनाया था, लेकिन अब इसको डंपिंग स्टेशन बनाकर छोड़ दिया है।
लोगों ने कहा कि यहां पर कूड़े के ढेर इतने हैं कि सामने वाले रोड से रात के समय आने वाले व्यक्ति को कट दिखाई नहीं देते और वह पार्क की दीवार से जा टकराते हैं। यहां पर ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत नगर परिषद, उपायुक्त तक कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीएमओ तक उन्होंने यह शिकायत भेजी है और 8 माह से उनको परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि पार्क से कचरा हटाकर दूसरी जगह डाला जाए।