{"_id":"6929e197c1311b1df303d9f6","slug":"cold-winds-blew-throughout-the-day-increasing-the-chill-sirsa-news-c-128-1-sir1002-148496-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पूरा दिन चलीं ठंडी हवाएं, बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पूरा दिन चलीं ठंडी हवाएं, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में मौसम का रुख शुक्रवार को एक बार फिर से बदल गया। अलसुबह धुंध की चादर पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके कारण दृश्यता बेहद कम होकर करीब 50 मीटर के आसपास रह गई। वहीं पूरा दिन ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। सुबह 6 बजे के आसपास शहर में दृश्यता कम रही। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी खराब रहे।
स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह टहलने वालों को ठंड एवं धुंध दोनों से परेशान होना पड़ा। धुंध के साथ-साथ शुक्रवार को दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया। दोपहर तक भी हल्की शीतलहर की स्थिति बनी रही। तेज धूप न निकलने के कारण शरीर को गर्मी महसूस नहीं हुई। कई जगहों पर दिनभर बादल छाए रहने जैसा दृश्य बना रहा, जिससे वातावरण में ठंडक का असर और गहरा गया।
तापमान में बढ़ोतरी, लेकिन ठंड का असर बरकरार
आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में वीरवार की तुलना में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को जिले में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहा था, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने ठंड महसूस की।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जिले में ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। सुबह के समय धुंध का स्तर बढ़ सकता है और दृश्यता में और कमी आ सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे सुबह खेतों में जाते समय सावधानी बरतें और सड़क पर वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग जरूर करें।