फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cold winds and falling temperatures increased the cold, fog prevailed in the early morning.

Sirsa News: ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने बढ़ाई सर्दी, अलसुबह छाई रही धुंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cold winds and falling temperatures increased the cold, fog prevailed in the early morning.
धुंध के मौसम में स्कूल में क्रिकेट खेलते बच्चे
सिरसा। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। दिन में हल्की धूप, रात में कड़कड़ाती ठंड और सुबह की धुंध- इनके मिश्रण ने जिले में ठिठुरन बढ़ा दी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 5 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने आमजन को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय शहर में हल्की धुंध दिखाई दी, जिसने दृश्यता को कुछ समय के लिए प्रभावित किया। धुंध के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में भी तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है, क्योंकि उत्तर पश्चिमी दिशा से चल रही हवाएं लगातार ठंडक बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

मौसम जानकारों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट से रात और सुबह का पारा और नीचे जा सकता है। ठंड बढ़ने से अस्पतालों में सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है, क्योंकि मौसम का तेजी से बदलना स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। बाजारों में ऊनी कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं अलाव और हीटर की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 48 घंटों में तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी या स्थिरता बनी रह सकती है। विभाग का कहना है कि अभी पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर नहीं है, लेकिन उत्तर की तरफ से आ रही बर्फीली हवाएं सर्दी को और ज्यादा कड़ाके की बना सकती हैं।

ट्रेनों की स्थिति

सिरसा आने वाली
ट्रेन -- पहुंचने का समय -- पहुंची - देरी

गोरखधाम एक्सप्रेस - दोपहर 10.40 मिनट - शाम 6.02 मिनट - 7 घंटे 20 मिनट।

श्रीगंगानगर एक्सप्रेस - शाम 6 बजे - शाम 7.05 मिनट - एक घंटा 05 मिनट।

किसान एक्सप्रेस - शाम 7.30 मिनट - शाम 7.40 मिनट - 10 मिनट।

सिरसा से जाने वाली

ट्रेन -- चलने का समय -- चली - देरी

गोरखधाम एक्सप्रेस - दोपहर 3.20 मिनट - रात 9.20 - छह घंटे

बठिंडा रेवाड़ी - शाम 6.50 मिनट - शाम 7.14 मिनट - 24 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed