फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cm said those who used to be clumsy today say that they are political player

सीएम बोले जो अनाड़ी कहते थे आज कहते हैं कि ये तो राजनीतिक खिलाड़ी हैं

Thu, 10 Oct 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
cm said those who used to be clumsy today say that they are political player
सीएम जनसभा में उपस्थित। - फोटो : Sirsa
शहर के सुुभाष चौक में सीएम मनोहर लाल ने सिरसा विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वीरवार को जनसभा की। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 19 जिलों में हमारे विधायक हैं। लेकिन सिरसा की पांच विधानसभा सीटों पर एक भी विधायक नहीं। लेकिन हमने बिना भेदभाव के विकास करवाया। हर विधायक को पांच पांच करोड़ रुपये दिए। सीएम ने कहा कि मेरा ढाई करोड़ लोगों का परिवार है। पिछले 48 सालों से गठबंधन, बहुमत की सरकारें चली हैं। लेकिन हमने पांच साल में जो विकास कार्य करवा दिए, उनकी तुलना आप 48 सालों से कर सकते हैं। हमने राजनीति के मायने बदल दिए। जब हमारी सरकार बनी तो लोग कहते थे कि ये राजनीतिक आदमी नहीं है। सबके काम करता है। सरकार नहीं चला सकता। दो, चार, 6 महीने इंतजार करते रहे, सरकार के जाने का। सबने कह दिया अनाड़ी है। सरकार के काम देखकर जनता कायल होती गई। जनता ने कहा कि ये सरकार दोबारा आएगी। ये अनाड़ी नहीं राजनीतिक खिलाड़ी हैं। तभी भीड़ से नारा आया कि हमारा नेता कैसा हो, मनोहर लाल जैसा हो। तब सीएम ने कहा कि मनोहर लाल जैसे से क्या मतलब है। मनोहर लाल हो। पहले सरकारें तीन जे का प्रयोग करती थी, पहला जिला, दूसरा जाति और तीसरा झोला भरकर। लेकिन हमारी सरकार ने तीनों जे को खत्म कर दिया।
विज्ञापन

हमारा एक नेता नशे में फंस गया, हमने उसे दूर किया
सिरसा की मुख्य समस्या नशा है। नशे से लड़ाई लड़नी होगी। पाकिस्तान से होकर पंजाब में आता हैं और फिर हरियाणा में घुसता है। कभी कभी हमारे लोग भी इसमें फंस जाते हैं। हमारा एक नेेता भी नशे में फंस गया। हमने सोचा था कि आगे ले जाएंगे। संयोग ऐसा हुआ कि हमारा नेता इन कामों में फंसा हुआ है। हमने दूर किया, क्या किया। बर्बाद कर गया। गांव में दो दिन पहले गोलियां चल गई नशे के कारण, आप समझ गए होंगे देसूजोधा। नशे की समस्या को दूर करके छोड़ेंगे।
विज्ञापन

बिना नाम लिए गोकुल सेतिया पर किया कटाक्ष
अच्छे आदमियों को आगे लाना होगा। एक प्रत्याशी सिरसा से ऐसे हैं जेल मंत्री हुए, मंत्री के पद से उतरे तो खुद जेल की हवा खाने चले गए। वहीं सीएम ने बिना नाम लिए ही भाजपा के बागी उम्मीदवार गोकुल सेतिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में हमने उनकी माता को टिकट दी। उसे हम अपना मानते थे, लेकिन वह कभी कभी हमें ही आंखें दिखाता था। हम समझाते थे। लेकिन उन्हें विधायक बनने की जल्दी थी। सीट की घोषणा होने के बाद हमने इनकी माता से बात की थी और बेटे को समझाने के लिए कहा था। उनकी माता बोली कि हमारी भी नहीं मानता। हम उनके पिता के स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed