फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness Survey: Sirsa's ranking fell by 16 points, Kalanwali improved by 491 points

स्वच्छता सर्वेक्षण : सिरसा की रैकिंग 16 अंक गिरी तो कालांवाली में 491 अंकों का सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness Survey: Sirsa's ranking fell by 16 points, Kalanwali improved by 491 points
सिरसा। इस वर्ष फरवरी में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम शनिवार को जारी हो गया है। इस वर्ष भी सिरसा नगर परिषद का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। बीते वर्ष के मुकाबले सिरसा की रैंकिंग में 16 अंकों की गिरावट हुई है। शहर में खुले में कूड़ा, नगर परिषद में कर्मचारियों की कमी और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति खराब होने के कारण रैंकिंग भी पहले से गिरी है। हालांकि कालांवाली, रानियां, डबवाली और ऐलनाबाद की रैंकिंग में बीते वर्ष के मुकाबले सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन

शनिवार को जारी हुए परिणाम में सिरसा का रैंक 238 से खिसककर 254 तक पहुंच गया है। हालांकि वर्ष 2020 में सिरसा की रैंकिंग 176 पर रही थी। ऐसे में दूसरे वर्ष भी सिरसा की रैंकिंग लगातार गिरी है। दो वर्षों में कुल 78 अंक सिरसा की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जनवरी-फरवरी माह में टीम ने सिरसा के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया था, जिसमें टीम को शहर में कई तरह की बड़ी खामियां देखने को मिली थी।
विज्ञापन

शहर में खुले में कचरा, सफाई का अभाव, सफाई कर्मचारियों की कमी, सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति और आमजन को फीडबैक के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के अभाव के कारण रैंकिंग गिरी है। इतना ही नहीं सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु और डंपिंग स्टेशनों में फैला कचरा भी रैंकिंग गिरने का मुख्य कारण साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रही बीते तीन वर्षों की रैंकिंग
शहर, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022
सिरसा, 291, 270, 176, 238, 254
मंडी डबवाली, 318, 737, 65, 51, 27
ऐलनाबाद, 130, 260, 71, 146, 69
कालांवाली, 272, 481, 255, 547, 56
रानियां, 110, 403, 120, 74, 42
कालांवाली की रैंकिंग में हुआ सुधार
बीते वर्ष कालांवाली की रैंकिंग लुढ़क कर 547 तक पहुंच गई थी। ऐसे में नगर पालिका के प्रयासों के बाद रैंकिंग में 491 अंक की रिकवरी की है और अब सर्वेक्षण में कालांवाली को 56 रैंक प्राप्त हुई है। वहीं, डबवाली की बात करते तो बीते वर्ष डबवाली की 51 अंक मिले थे। जिसके बाद यह अब बढ़कर 27 तक पहुंच गई थी। रानियां और ऐलनाबाद ने भी रैंकिंग में काफी सुधार किया है। रानियां की बीते वर्ष 74वीं रैंक मिली थी, जो कि इस वर्ष बढ़कर 42 तक पहुंच गई है। वहीं, ऐलनाबाद की 146 रैंक बीते वर्ष रही, जो कि इस वर्ष बढ़कर 69 तक पहुंच गई है। हालांकि सिरसा शहर का प्रदर्शन बेहद खराब होने के कारण स्थिति भी खराब रही है।

सुधार को लेकर किए जाते हैं प्लान तैयार लेकिन स्थिति में नहीं होता सुधार
नगर परिषद की ओर से शहर में कूड़ा प्रबंधन, शौचालयों की स्थिति में सुधार करने सहित अन्य कार्य करवाने को लेकर प्लान तैयार किए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाता। नतीजतन स्वच्छता सर्वेक्षण में सिरसा लगातार दूसरे वर्ष भी पिछड़ता हुआ नजर आया है।
स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम जारी हुआ है, जिस पर अब मंथन कर रहे हैं। - जतिन गोयल, स्वच्छ भारत मिशन इंचार्ज, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed