फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clean environment is the foundation of a healthy future: Dr. Birchand

स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ भविष्य की नींव : डाॅ. बीरचंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Clean environment is the foundation of a healthy future: Dr. Birchand
 महाराणा प्रताप महिला कॉलेज में पौधे वितरित करते हुए संस्था के सदस्य
डबवाली। वरच्युस क्लब की ओर से प्रकल्प पेड़ पौधा बैंक के अंतर्गत सोमवार को तीसरे चरण में महाराणा प्रताप महिला कॉलेज में 21 फूलदार पौधे गमलों सहित भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रकल्प प्रमुख डाॅ. बीरचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाली हमारे मानस पटल पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ भविष्य की नींव है।
विज्ञापन

प्रदूषण एवं पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही है। इसलिए हर इंसान को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पौधे लगा कर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। क्लब के चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद ने कहा कि जिस प्रकार सृष्टि की रचयिता बेटियां हैं उसी प्रकार कुदरत के रचयिता पेड़ पौधे हैं। मानव जीवन व कुदरत में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने जन्म दिन पर पौधे रोपित करना व दूसरों को भी पौधे गिफ्ट करने की आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि क्लब संस्थापक केशव शर्मा की प्रेरणा से शुरु किए गए पेड़ पौधा बैंक के तहत आगामी 15 अगस्त तक वरच्युस क्लब का पौधरोपण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल अंजु बाला ने कहा कि इन फूलदार गमलों को कॉलेज प्रांगण में लगाया जाएगा, जिससे प्रांगण की सुंदरता बढ़ेगी। इस मौके पर डाॅ. निर्मला रानी, पूनम बब्बर, डाॅ. पदमा बरेटो, परमजीत कोचर, वेद कालड़ा, संतोष शर्मा, ज्ञानी ज्ञान सिंह, लवलीन नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed