Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civil Hospital to get private ward like facility, improvement work started

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में मिलेगी निजी वार्ड जैसी सुविधा, सुधारीकरण कार्य शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital to get private ward like facility, improvement work started
सिरसा। नागरिक अस्पताल के प्राईवेट वार्ड में सुधारीकरण को लेकर चल रहा काम। संवाद
सिरसा। जिले के मरीजों को अब नागरिक अस्पताल में भी निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं मिलने जा रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से बीएंडआर विभाग की ओर से अस्पताल की पहली मंजिल पर बने निजी वार्ड में सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के निजी वार्ड में दीवारों की मरम्मत, फर्श सुधार, और पुरानी जर्जर टाइलों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। बीएंडआर विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, यह कार्य दूसरे फेज के तहत करवाया जा रहा है। करीब 10 दिन पहले बीएंडआर विभाग की ओर से सवा दो करोड़ रुपये की लागत से 11 टेंडर जारी किए गए थे।
विज्ञापन


इनमें अस्पताल की पहली मंजिल पर बने सभी वार्डों, गैलरियों और शौचालयों का नवीनीकरण शामिल है। सोमवार से कार्य की शुरुआत निजी वार्ड से की गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य को इस तरह से प्लान किया गया है कि अस्पताल में धूल-मिट्टी न उड़े और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के मरीजों को किया शिफ्ट
वहीं, मरम्मत के चलते निजी वार्ड के मरीजों को अस्थायी रूप से समीप के अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इस सुधार कार्य के पूरा होने के बाद नागरिक अस्पताल का निजी वार्ड मरीजों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।



-------------नागरिक अस्पताल परिसर में हो रहे सुधारीकरण के कार्य के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी देखरेख की जा रही है। काम के दौरान मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, अस्पताल में चल रहे काम के लिए प्रतिदिन मॉनिटर भी किया जा रहा है। ------ डॉ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article