{"_id":"6933157c824c7dcd650f539d","slug":"civil-hospital-qualifies-for-national-evaluation-sirsa-news-c-128-1-slko1008-148929-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए योग्य हुआ नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए योग्य हुआ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल सिरसा। संवाद
सिरसा। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम (एनक्वास) के तहत तय मानकों को पूरा करते हुए नागरिक अस्पताल को राज्य प्रमाणीकरण पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अस्पताल को एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रमों के निर्धारित सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद राज्य स्तर पर प्रमाणीकरण किया गया है। मानकों को पूरा करने के बाद अस्पताल अब राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के योग्य हो गया है।
नवंबर माह 2025 में मूल्यांकनकर्ताओं की एक विधिवत गठित टीम ने राज्य स्तर पर नागरिक अस्पताल सिरसा का विस्तृत आकलन किया था, जिसमें फैसिलिटी ने 81 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। आंकलन टीम की ओर से तय की गई विस्तृत चेक लिस्ट और पैरामीटर्स पर अस्पताल का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नागरिक अस्पताल को स्टेट सर्टिफिकेशन मिलने के बाद अब एनक्वास सर्टिफाइड फैसिलिटी (राष्ट्रीय व राज्य) की कुल संख्या बढ़कर 1,189 हो गई है। इनमें 16 डीसीएच, 9 सीएच/एसडीएच, 6 सीएचसी, 115 पीएचसी, 32 यूपीएचसी और 1011 एएएम-एससी शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने यह भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि एक महीने के भीतर नागरिक अस्पताल सिरसा को एनक्वास, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रमों के तहत राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
एनक्वास : राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक
यह स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गुणवत्ता मानकों का एक सेट है, जो उन्हें अपनी सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करने और सुधारने में मदद करता है। इसका उद्देश्य बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर जिला अस्पतालों तक गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। इसमें चेक लिस्ट और प्रोटोकॉल का उपयोग होता है।
-- --
मुस्कान : नवजात शिशु और मातृ देखभाल के लिए सलाह, कौशल उन्नयन और सहायक पर्यवेक्षण
यह नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल में सुधार के लिए एक पहल है, खासकर सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में, इसका फोकस स्तनपान, हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान बनाए रखना), केएमसी (कंगारू मदर केयर), संक्रमण नियंत्रण और सम्मानजनक देखभाल पर केंद्रित होता है।
-- -- -
लक्ष्य : मातृ एवं नवजात देखभाल के लिए लेप्रोस्कोपिक सहायता प्राप्त गुणवत्ता सुधार
यह भी मातृ एवं नवजात देखभाल की गुणवत्ता को बढ़ाने पर केंद्रित है, जिसमें एनक्वास और मुस्कान के तहत तय किए गए मानकों को लागू किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रसूति और नवजात देखभाल सेवाओं में गुणवत्ता मानकों को पूरा करने वाले अस्पतालों को प्रमाणित करना है।
-- -- -
अस्पताल को यह उपलब्धि मिलने के बाद जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, अवाॅर्ड के तौर पर अस्पताल को आगामी तीन साल तक 15 लाख रुपये भी मिलेंगे, जो अस्पताल में खर्च होंगे। वहीं अब राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रमाणीकरण करवाना है। - डॉ. अमनदीप सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।