फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic issuse,Tender,worker,sirsa news

दूसरे दिन भी नहीं हुई सफाई, शहर के चौराहों पर 180 टन कचरा एकत्र

Mon, 22 Mar 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Tender,worker,sirsa news
शहर से कचरा उठाने वाली एजेंसी ने वर्क ऑर्डर जारी न होने पर दूसरे दिन सोमवार को भी कचरा नहीं उठाया गया। ऐसे में दो दिनों में करीब 180 टन कचरा शहर में जमा हो गया है। एजेंसी द्वारा कचरे का उठान न करने पर सोमवार को नप कार्यालय में सीएसआई राजकुमार ने सफाई दरोगाओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में चर्चा की गई कि कचरा उठाने के लिए शहर में कुछ ट्रैक्टर और जेसीबी किव्राए पर लेकर काम शुरू किया जाए। हालांकि इस संबंध में नोटिंग तैयार की गई। वहीं नगर परिषद के ईओ संदीप सोलंकी ने कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह से राय की कि सेक्शन 35 के तहत नप प्रधान कुछ दिनों के लिए एजेंसी को एक्सटेंशन दें। ताकि सफाई का काम शुरू हो सकें। क्योंकि यदि शहर के कचरा प्वाइंट से कूड़ा न उठा तो स्थिति खराब हो सकती है। अब नगर परिषद जल्द ही अपने स्तर पर एजेंसी को सात अप्रैल तक एक्सटेंशन प्रदान कर सकती है। इसी दौरान शहरी निकाय विभाग के निदेशक से मिलकर टेंडर की प्रशासनिक अनुमति जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कचरा उठाने वाली एजेंसी ने 15 मार्च को काम बंद करने का पत्र थमा दिया है। एजेंसी का तर्क है था कि बिना एक्सटेंशन पत्र और तेल के भाव बढ़ने के कारण अब वे पुराने रेट पर काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
शहर में प्रतिदिन 90 टन कचरा पैदा होता है। नगर परिषद सिरसा एक साल के लिए टेंडर निकालती है। 31 जुलाई 2020 में मैसर्ज डिंग मैन पावर सिक्योरिटी एजेंसी का कचरा उठाने की समय सीमा खत्म हो गई थी। नप ने उसे अस्थाई तौर पर हर महीने की एक्सटेंशन दे दी। पहले एजेंसी 892 रुपये प्रति टन के भाव पर कचरा उठाती थी। कोरोना के कारण टेंडर में देरी हुई। इसके बाद नवंबर 2020 में नगर परिषद सिरसा ने कचरा उठाने के लिए टेंडर निकाला। यह टेंडर मैसर्ज डिंग मैन पावर सिक्योरिटी एजेंसी को मिला। एजेंसी ने 1735 रुपये प्रति टन कचरे उठाने का रेट भरा था। टेंडर मिलने के बाद नगर परिषद सिरसा ने इसकी प्रशासनिक अनुमति के लिए मुख्यालय के पास प्रस्ताव भेजा। क्योंकि 50 लाख रुपये के काम की प्रशासनिक अनुमति जिला नगर आयुक्त की ओर से दी जाती है। जबकि सफाई का टेंडर पांच करोड़ रुपये का था। परंतु चार माह बाद भी सफाई के टेंडर की प्रशासनिक अनुमति नहीं आई। नवंबर 2020 के बाद नगर परिषद सिरसा हर माह एजेंसी को एक माह की एक्सटेंशन देती रही। अंतिम एक्सटेंशन 24 फरवरी 2021 को एजेंसी को मिली थी। इसके बाद एजेंसी ने बिना एक्सटेंशन के ही काम किया। एक्सटेंशन पत्र न मिलने के बाद एजेंसी ने 15 मार्च को नगर परिषद सिरसा को 21 मार्च से कचरा न उठाने का नोटिस दिया है।

कार्यकारी प्रधान से सेक्शन 35 के तहत एक्सटेंशन देेने को लेकर बातचीत हुई है। इस संबंध में जिला नगर आयुक्त को भी जानकारी दी गई है।
- संदीप सोलंकी, ईओ, नगर परिषद सिरसा।
सात अप्रैल को प्रधान पद के लिए चुनाव है। इसलिए हमारा प्रयास है कि तब तक ही सेक्शन 35 के तहत एक्सटेंशन दी जाए। इसी दौरान निदेशक से भी मिलकर प्रशासनिक अनुमति जारी करवाने का प्रयास किया जाएगा।
- रणधीर सिंह, कार्यकारी प्रधान, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed