{"_id":"60eb2fa58ebc3ed83c700f1b","slug":"civic-issuse-road-jam-colonizer-sirsa-news-sirsa-news-rtk61720435","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बाईपास से अवरोधक हटवाने के लिए बार एसोसिएशन के प्रधान ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बाईपास से अवरोधक हटवाने के लिए बार एसोसिएशन के प्रधान ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा भूमणशाह चौक व किसान चौक के बीच के मिनी बाईपास रोड व साथ लगती गलियों को पुलिस ने अवरोधक लगाकर सील कर रखा है। रोड से अवरोधक हटाने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गुररतन पाल किंगरा ने साथियों सहित बाबा भूमणशाह चौक पर धरना दिया।
उन्होंने कहा कि इस रोड पर कई कॉलोनियां भी हैं। अवरोधक लगे होने से मोहल्लावासियों को घरों तक आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार अवरोधक लगाकर रोड को सील किया गया है। उन्होंने अवरोधक हटाने की पुलिस प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने अवरोधक नहीं हटाए तो मजबूरन लोगों को यह काम करना पड़ेगा।
उपमुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री को अगर प्रदर्शनकारियों का भय है तो उनके आवास के समक्ष सुरक्षा की जाए न कि रोड को सील करके आम लोगों को परेशान किया जाए। बाईपास पर स्थित घरों के लोगों को अपने घर तक जाने के लिए गलियों से घूमकर घर जाना पड़ता है। जिससे वह अब परेशान हो चुके है। उन्होंने कहा कि मिनी बाईपास पर लगे अवरोधक को पुलिस प्रशासन हटाए अन्यथा परेशान लोगों को यह काम करना पड़ेगा।