फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic issuse,farmer,sirsa news,new grain market

एक दिन में नौ लाख क्विंटल गेहूं की हुईं आवक, चार लाख क्विंटल गेहूं का उठान

Mon, 19 Apr 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,farmer,sirsa news,new grain market
मंडियों में उठान प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर अब खरीद एजेंसियों ने कम बोरियों के उठान के लिए ठेकेदार को छोटे वाहन और ट्रक लगाने की भी मंजूरी दे दी है। जबकि गोदामों में गेहूं उतारने को लेकर भी मजदूरों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसके चलते अब तेजी से उठान प्रक्रिया हो पाएगी। वहीं दो दिन बाद सोमवार को मंडी खुलने के पर एक दिन में नौ लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। जबकि एक दिन में केवल चार लाख क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है।
विज्ञापन

सोमवार को एक दिन में 6365 किसान नौ लाख क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे। उनमें चार हजार किसानों से देर शाम तक गेहूं खरीद नहीं हो पाई थी। वहीं खरीद सीजन के 12 दिनों में 38 लाख 67 हजार 140 क्विंटल गेहूं की मंडियों में आवक हुई है। जिसमें 27693 किसानों के गेट पास काटे गए हैं, लेकिन मंडियों में उठान कार्य धीमा है। दो दिन खरीद कार्य रोकने के बाद भी 16 लाख क्विंटल गेहूं का उठान हो सका है। मंडियों में अभी भी करीब 22 लाख क्विंटल खुले आसमान के नीचे पड़ा है।
विज्ञापन

गोदामों में गेहूं उतारने के लिए बढ़ाई मजदूरों की संख्या
ट्रक लोड होने के बाद उतारने की प्रक्रिया धीमी होने के कारण भी कुछ हद तक ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके पश्चात अब एजेंसी अधिकारियों ने सभी गोदामों में अतिरिक्त गेट खोल दिए है और मजदूूरों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि समय पर ट्रकों को खाली किया जा सके और उठान प्रक्रिया में तेजी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे ट्रकों और कैंटरों को गेहूं उठान की मंजूरी दी
अनाज मंडी में कई आढ़तियों के पास कम गेहूं की आवक होने के कारण उन आढ़तियों को ट्रक नहीं मिल पा रहे थे। इसके पश्चात अधिकारियों ने कम गेहूं की बोरियां का उठान करने के लिए कैंटर और ट्रकों से उठान कार्य करने की मंजूरी दी है। ऐसे में छोटे आढ़तियों को भी इसका काफी लाभ मिलेगा। वहीं अधिकारियों की ओर से ठेकेदार को ट्रकों की संख्या बढ़ाने के भी आदेश दिए गए है।

उठान प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए ठेकेदार के साथ बैठक हुई है। जिन आढ़तियों के पास कम गेहूं की आवक हुई है उन आढ़तियों की गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा था। जिसके पश्चात ठेकेदार को कैंटर और छोटे ट्रकों से उठान कार्य करने की अनुमति दी है। जल्द ही गेहूं का उठान कर दिया जाएगा।
- सुरेंद्र सैनी, डीएफएससी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed