फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic issuse,Farmer protest,sirsa news

किसानों ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह और विधायक गोपाल कांडा का किया विरोध

Sun, 21 Mar 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest,sirsa news
तीन कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को किसानों ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह व सिरसा के विधायक गोपाल कांडा को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। इसके अलावा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस ने लघु सचिवालय से 50 मीटर दूर ही रोक लिया और मंत्री व विधायक के काफिले को लघु सचिवालय के दूसरे गेट से निकाल दिया।
विज्ञापन

रविवार को लघु सचिवालय स्थित ई दिशा केंद्र में मुख्यमंत्री द्वारा 42 करोड़ की 11 परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह और विधायक गोपाल कांडा मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरना पर बैठे किसानों को इस कार्यक्रम की सूचना मिली तो धरनारत किसान दोपहर 11 बजे काले झंडे लेकर लघु सचिवालय पहुंच गए। अचानक आंदोलनकारी किसानों के आने से लघु सचिवालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और अवरोधक लगाकर किसानों को ई दिशा केंद्र से कुछ दूरी पर रोक लिया गया। कई किसान ई दिशा केंद्र के पीछे गेट पर पहुंच गए और अंदर जाने का प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस ने उनको बाहर ही रोके रखा। एक घंटे तक किसान वहां प्रदर्शन करते रहे। दोपहर करीब 12 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस ने किसानों को चकमा देकर मंत्री और विधायक की गाड़ी को लघु सचिवालय के अंदर कोर्ट वाले रास्ते से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने किसानों को चारों तरफ से घेरकर रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने विधायक गोपाल कांडा के काफिले को दिखाए काले झंडे
शहर के बेगू रोड स्थित अग्रसेन स्कूल में अग्रसेन ट्रस्ट के चुनाव में वोट देने पहुंचे विधायक गोपाल कांडा पहुंचे। उनके वहां पहुंचने के कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी किसान पहुंच गए। स्कूल के भीतर गोपाल कांडा की मौजूदगी के बीच बाहर किसान सरकार और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। इस बीच दोपहर 1.30 बजे वोट डालने के बाद स्कूल से बाहर आ रहे विधायक गोपाल कांडा के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाए। विधायक को पुलिस सुरक्षा के बीच बाहर निकाला। किसान नेता सुरजीत सिंह, हरजिंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, हरबंस कुमार, सहज सिंह उपस्थित रहे। वहीं किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंत्री और विधायक का जिस भी क्षेत्र में व गांव में कार्यक्रम होगा, किसान उसका विरोध करेंगे।

डफली बजार किया विधायक का विरोध
कृषि कानूनों के विरोध में हिसार के प्रोग्रेसिव स्टूडेंट ऑफ फ्रंट संगठन के युवा पक्का मोर्चा धरना स्थल पर किसानों का समर्थन करने पहुंचे। युवा भी किसानों के साथ विधायक का घेराव करने के लिए स्कूल के समक्ष पहुंच गए। युवाओं ने डफली बजाकर विधायक के खिलाफ नारेेबाजी की। इस मौके पर युवा हरिओम, लोकेश, मायना, नीतू, सोनिया ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में लगातार किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांग को नहीं सुन रही। सरकार को किसानों की बात माननी चाहिए और कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed