फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City council's campaign stopped in a day, use of single-use plastic openly

एक दिन में सिमटा नगर परिषद का अभियान, एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल खुलेआम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
City council's campaign stopped in a day, use of single-use plastic openly
सब्जी की दुकान पर हो रहा थैली का प्रयोग। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगे एक महीना होने को है, लेकिन शहर में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद ने भी एक दिन अभियान चलाकर इतिश्री कर ली। अभियान के दौरान व्यापारियों ने प्लास्टिक की खरीदारी बंद करने के बजाय उल्टा प्रशासन को ही दुकानें बंद करने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद से अभियान सिर्फ जागरूक करने तक ही सीमित है। शहर में अब भी हर रोज करीब 20 टन सिंगल यूज प्लास्टिक निकल रहा है।
सरकार ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद जो भी दुकानदार व व्यापारी प्लास्टिक का इस्तेमाल करता है, तो उस पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। यह आदेश जारी हुए अब एक माह का समय बीतने वाला है, लेकिन अभी प्रशासन इस आदेश का पालन तक नहीं करवा पाया है। शहर में सब्जी व फ्रूट बेचने वाले व अन्य दुकानदार सहित हर जगह पर सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। शहर में अब भी हर रोज करीब 20 टन सिंगल यूज प्लास्टिक निकल रहा है। शहर के डंपिंग प्वाइंट और कूड़े दान सिंगल यूज प्लास्टिक से भरे नजर आते हैं। कई स्थानों पर दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर आग के हवाले भी कर रहे हैं। इसका नुकसान पर्यावरण को हो रहा है।
विज्ञापन

सात दुकानदारों के काटे चालान, फिर साधी चुप्पी
सरकार की ओर से आदेश जारी किए जाने के करीब तीन दिन बाद नगर परिषद की टीमें बाजार में सख्ती करने के लिए पहुंची। इस दौरान करीब सात दुकानदारों के चालान किए गए। इसका व्यापारियों व दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया और अगले दिन ही नगर परिषद ने चुप्पी साध ली। बाजार में जागरूकता रैली निकाल नगर परिषद ने अभियान को खत्म कर दिया। इसके कारण अब दुकानदारों में भी कार्रवाई का कोई भय नहीं है। अब दुकानदार, रेहड़ी चालक धड़ल्ले से पॉलिथीन और डिस्पोजल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार के करीब दुकानें
शहर में वर्तमान में करीब 20 हजार दुकानें हैं। इसके अलावा दो हजार रेहड़ी धारक हैं। इन पर एकल उपयोग प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है।
इन सामान पर है प्रतिबंध
- प्लास्टिक स्टिक युक्त इयरबर्डस
- गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडियां
- प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक
- आइसक्रीम की डंडियां, थर्माकोल की सजावटी सामग्री
- प्लेटें, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे, कटलरी
- मिठाई के डिब्बे के इर्दगिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में
- निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैकेट
- 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर
यह है चालान की राशि
सामान बरामदगी राशि
100 ग्राम तक 500
101 से 500 ग्राम तक 1500
501 से एक किलो तक 3000
एक से पांच किलो तक 10000
पांच से 10 किलो तक 20000
10 किलो से अधिक 25000
वर्जन
सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में अब सख्ती करने के लिए टीम को बाजारों में भेजा जाएगा। अगर कोई भी दुकानदार व रेहड़ी चालक सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है तो उसका चालान भी किया जाएगा। -जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed