{"_id":"5f567a268ebc3e37b90e4c6e","slug":"city-council-encrochment-removed-sirsa-news-rtk5724998132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सुंदरीकरण को लेकर नवनियुक्त जिला नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल के निर्देशानुसार नगरपालिका प्रशासन ने विशेष अभियान चलाते हुए मुख्य बाजार में दुकानों के आगे बनाए गए शेड व चौकियों को तुरंत प्रभाव से हटाना शुरू किया। जिसकी सूचना मिलते ही बाजार के दुकानदारों ने इसका विरोध किया और व्यापार मंडल के प्रधान सहित दुकानदारों और कमेटी सचिव संदीप सोलंकी सेनेटरी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के बीच काफी देर तक बैठक कर बातचीत हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि दुकानों के गेट से 4 फुट तक शेड लगा सकेंगे। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को विशेष अभियान चलाकर पूरे बाजार में अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। इस दौरान काफी दुकानदारों ने अपनी सहमति से शेड उतार लिए तथा कुछ दुकानदारों ने इन निर्देशों की पालना नहीं की। जिस पर अमल करते हुए नगर पालिका अधिकारियों ने नगरपालिका कर्मचारियों की मदद से उतारकर उन्हें जब्त कर लिया। इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों की नपा कर्मचारियों के साथ बहस हुई। इसके बाद दुकानदारों के साथ मीटिंग में फैसला हुआ कि दुकानदार चार फुट तक शेड लगा सकेंगे। पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान निरंतर रूप से जारी रहेगा उन्होंने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी अभियान जारी है बाजार में मुनादी करवाकर निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी दुकानदार के पास पॉलिथीन बैग पाए गए तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जुर्माना किया जाएगा।