फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister arrived in Kharekan village of Sirsa, Sarpanchs under house arrest even before arrival

Sirsa:  सीएम मनोहर लाल का जन संवाद कार्यक्रम, आप कार्यकर्ताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 13 May 2023 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 May 2023 01:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खैरेकां के सरकारी स्कूल में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । यहां पर मुख्यमंत्री लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव के आने जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Chief Minister arrived in Kharekan village of Sirsa, Sarpanchs under house arrest even before arrival
आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के गांव खैरेकां में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। नारेबाजी शुरू होते ही मुख्यमंत्री को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल दिया। वहीं पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान विरेंद्र सिंह एडवोकेट, सुरजीत सिंह बेगू सिंह अन्य कार्यक्रर्ता उपस्थित रहे। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को धक्के मारकर उन्हें मुख्यमंत्री के काफिले से दूर कर दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का काफिला बडागुढ़ा के गांव कालांवाली में पहुंच कर संवाद कार्यक्रम करेंगे।

विज्ञापन


सरपंचों को किया नजरबंद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी देने वाले सरपंचों व किसानों को पुलिस की ओर से पहले ही नजरबंद कर दिया गया। सरपंचों व किसानों के घरों पर भारी पुलिस बल तैनात कर उनके मोबाइल फोन तक बंद कर दिए गए है। हालांकि सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपप्रधान संतोष बैनीवाल ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उनके फार्म हाउस पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सिरसा के गांव खैरेकां में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का किया गया स्वागत
वहीं सुबह साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा के गांव खैरेकां में पहुंची है। यहां पर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने उनका स्वागत किया है। वहीं उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के भी नंबर आ रहे बंद, चपे चपे पर तैनात हुआ पुलिस बल
खैरेकां के सरकारी स्कूल में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । यहां पर मुख्यमंत्री लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव के आने जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि सरपंचों, किसानों सहित विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी देने वाले सभी संगठनों के सदस्यों को पुलिस की ओर से पहले ही नजर बंद कर दिया गया है। उनको घर से बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं दी गई।


महिला सरपंच बोलीः सरकार हुई तानाशाही, जरूर निकलेंगे बाहर
वहीं प्रदेश सरपंच एसोसिएशन की उपप्रधान संतोष बैनीवाल ने कहा कि सरकार अच्छे काम कर रही है। सरकार तानाशाही तरीके पर उतरी हुई है। किसी को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। आज वह सरकार का मुकाबला करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उनके घर पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वह घर से बाहर फार्म हाउस पर आई थी। यहां पर भनक लगते ही पुलिस बल तैनात कर उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उनका फोन भी बंद किया गया है। जबकि अन्य सदस्यों को भी नजरबंद किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि अगर पुलिस बल तैनात है तो फिर भी उनका प्रयास रहेगा की वह वहां से निकल कर सीएम का विरोध करे। वह मांगों को लेकर रोष जता रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed