फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Changes in 20 PPP using ID of ADC, SIT constituted

एडीसी की आईडी का इस्तेमाल कर 20 पीपीपी में बदलाव, एसआईटी की गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Changes in 20 PPP using ID of ADC, SIT constituted
सिरसा। अतिरिक्त उपायुक्त की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल कर करीब 20 लोगों के परिवार पहचान पत्र में बदलाव करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नागरिक संसाधन सूचना मैनेजर ने सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इससे पहले भी सीएससी संचालक की ओर से अन्य व्यक्ति की आईडी का इस्तेमाल कर 80 लोगों के परिवार पहचान पत्र में बदलाव किया गया था। मामले से जुड़े छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नागरिक संसाधन सूचना विभाग के मैनेजर रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में आमजन द्वारा बनाए गए अपने परिवार पहचान पत्रों में सदस्यों की उम्र ठीक करने योग्यता बदलने, दिव्यांग दर्शाने हेतु, मृत घोषित करने व विवाहित/विधवा करने हेतु प्रावधान दिए हुए हैं। इसके लिए नागरिक जरूरी कागजात के साथ परिवार पहचान पत्र की वेबसाइट से सुधार मॉड्यूल का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और अनुमोदन अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा के लॉगिन से किया जाता है। इस बारे में नियम के विरुद्ध जाकर गैरकानूनी तरीके से अतिरिक्त उपायुक्त की लॉगिन आईडी का प्रयोग करते हुए दूसरे जिलों के लोगों के भी परिवार पहचान पत्र में बदलाव किया गया था। जिसके बाद मामले की शिकायत मुख्यालय से ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई है जिसमें विश्लेषण के दौरान पाया गया कि एडीसी सिरसा की साख का उपयोग अन्य जिलों के नागरिकों के लिए भी सुधार मॉड्यूल के सत्यापन के लिए किया गया है जो पीपीपी पोर्टल की नीतियों के खिलाफ है।
विज्ञापन

जांच के बाद पाया कि 20 लोगों के पीपीपी में किया गया है बदलाव
मामले की शिकायत के बाद तकनीकी टीम ने जांच की तो 20 लोगों के परिवार पहचान पत्र में बदलाव होने की जानकारी मिली। हालांकि अतिरिक्त उपायुक्त की आईडी से अंतिम सत्यापन 24 मार्च को रात 11:00 बजे किया गया था। जोकि नियमों के विरुद्ध था। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग की ओर से सिविल लाइन पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए एसआईटी की गठित
अतिरिक्त उपायुक्त की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल कर परिवार पहचान पत्र में बदलाव करने मामले में एसपी डॉ. अर्पित जैन की ओर से मामले की जांच के लिए डीएसपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। मामले की जांच साइबर सैल, सिविल लाइन थाना प्रभारी, सदर थाना प्रभारी भी जांच करेंगे। लॉगिन आईडी से पीपीपी में बदलाव करने मामले में एडीसी कार्यालय के कई अधिकारी संलिप्त पाए जा सकते हैं।
पहले भी मामला आ चुका है सामने, छह आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल
इससे पहले भी सीएससी संचालक की ओर से अन्य व्यक्ति की आईडी का इस्तेमाल कर परिवार पहचान पत्र में बदलाव करने मामले में छह आरोपियों को पकड़कर जेल में भेजा जा चुका है। हालांकि मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट की सहायता ली जा रही है। इस मामले के मुख्य आरोपी सामर्थ सोनी एमसी कॉलोनी को पुलिस पहले पकड़कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद पांच अन्य आरोपियों को काबू कर मोबाइल, लैपटॉप, स्कैनर और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एडीसी की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल करने मामले में डीएसपी आर्यन चौधरी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। जल्द ही मामले से जुड़े आरोपियों को काबू किया जाएगा।
-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed