फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Changed admission system: Every time the schedule used to deteriorate, now the universities in colleges will admit themselves in PG

बदली दाखिला व्यवस्था : हर बार बिगड़ता था शैड्यूल, अब कॉलेजों में विश्वविद्यालय स्वयं करेंगे पीजी में दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Changed admission system: Every time the schedule used to deteriorate, now the universities in colleges will admit themselves in PG
सिरसा। प्रदेश भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिला शुरू होने वाले हैं। दाखिला को लेकर इस बार कई बदलाव हुए हैं। कॉलेजों में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (पीजी कोर्स) में दाखिला उच्चतर शिक्षा विभाग नहीं करेगा बल्कि सभी विश्वविद्यालय करेंगे। फैसला ले लिया गया और विश्वविद्यालयों ने तैयारियां भी कर ली हैं। इससे लाभ ये होगा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कोर्स के दौरान दाखिला शेड्यूल एक समान हो जाएगा। साथ ही इस बार दाखिला के लिए विद्यार्थियों को फैमिली आईडी भी जमा करवानी होगी। इससे दाखिला आसान हो जाएगा और आधार कार्ड, सालाना इनकम सर्टिफिकेट जैसे अलग-अलग डॉक्यूमेंट का झंझट खत्म होगा।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चलाई जाती है। विभाग की ओर से कॉलेजों में यूजी और पीजी कोर्स में दाखिला किया जाता है। इससे हर वर्ष समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उच्चतर विभाग और विश्वविद्यालयों में होने वाले दाखिलों का शेड्यूल अलग-अलग होने के कारण दिक्कत होती थी। ऐसे में एक संस्थान से दूसरे में जाने के दौरान आपस में टकराव होता था। पिछले दिनों उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक हुई। इसमें मुद्दा उठाया गया कि कॉलेजों मेें भी विश्वविद्यालयों के साथ-साथ एक ही दाखिला शेड्यूल रखा जाए ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। क्योंकि एक विद्यार्थी कई जगह अप्लाई करता है। इसलिए कहीं पहले मेरिट लिस्ट जारी होती तो कहीं बाद में। इसी प्रकार फीस भरने और कक्षाएं शुरू होने में भी अलग-अलग शेड्यूल चलता था। लेकिन अब इस समस्या का समाधान हो गया है। हालांकि स्नातक पाठ्यक्रमों में पहले की भांति उच्चतर शिक्षा विभाग ही दाखिला करेगा। संवाद
विज्ञापन

पीजी कोर्स : अब विश्वविद्यालय करेंगे अपने संबंधित कॉलेजों में दाखिला
सरकार और शिक्षा विभाग ने पुरानी व्यवस्था को बदल दिया है। अब कॉलेजों में संचालित स्नातकोत्तर यानी पीजी कोर्स में दाखिला उच्चतर शिक्षा विभाग नहीं बल्कि विश्वविद्यालय करेंगे। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग के एडशिनल चीफ सेक्रेटरी की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। प्रदेश की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां सोनीपत, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के कुलपतियों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश भर के सरकारी, अर्द्धसरकारी, एडिड डिग्री कॉलेजों में इस बार पीजी कोर्स में दाखिला संबंधित विश्वविद्यालय ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन होंगे दाखिला, आवेदन के लिए फैमिली आईडी जरूरी
इस बार भी ऑनलाइन तरीके से ही आवेदन होंगे। दाखिला प्रक्रिया में एक बदलाव हुआ है। इस बार दाखिला आवेदन फार्म भरते समय प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी फैमिली आईडी अपलोड करनी होगी। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा। लाभ ये होगा कि विद्यार्थियों को आधार कार्ड, परिवार की सालाना आमदनी और अन्य डॉक्यूमेंट्स अलग-अलग जमा नहीं करवाने पड़ेंगे। केवल फैमिली आईडी काफी होगी। बताया जा रहा है कि इस बार कॉमन दाखिला शेड्यूल के अनुसार 16 सितंबर से कक्षाएं नियमित रूप से शुरू होंगी।

दाखिला की तैयारियां पूरी हैं : प्रो. एसके गहलावत
सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि इस बार सभी डिग्री कॉलेजों में संचालित पीजी कोर्स में दाखिला संबंधित विश्वविद्यालय ही करेंगे। इससे लाभ ये होगा कि दाखिला शेड्यूल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का एक समान हो जाएगा। विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेेगा। इसके अलावा आवेदन के लिए फैमिली आईडी भी अनिवार्य कर दी गई है।
- प्रो. एसके गहलावत, डीएन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed