फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chambers of the court complex Lentr dropped, lawyers struck

कोर्ट परिसर में चैंबरों का लेंटर गिरा, वकील सहमे

Sat, 03 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 03 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद वकीलों के लिए बनाए जा रहे चैंबरों का लेंटर शुक्रवार को गिर गया। लेंटर गिरने से जोरदार धमाका हुआ जिससे कोर्ट परिसर में बैठे वकील सहम गए। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन बिश्रोई ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बार उपाध्यक्ष का कहना है कि चैंबर निर्माण का ठेका जिसे दिया  गया है उस ठेकेदार ने निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया है। लेंटर गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है, इससे कई लोगों की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन

    जानकारी के अनुसार सिरसा कोर्ट में  वकीलों की बढ़ती संख्या के हिसाब से चैंबरों का निर्माण नहीं हुआ था। पिछले साल बार एसोसिएशन के तत्कालीन  प्रधान रमेश मेहता ने हाईकोर्ट जस्टिस समक्ष नए चैंबरों के निर्माण करवाने की मांग उठाई। इसके बाद नए चैंबर निर्माण की मंजूरी मिल गई। गत महीने चैंबर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। बार उपाध्यक्ष पवन बिश्रोई का कहना है कि निर्माण कार्य ठेके पर दिया गया। वकील हररोज निर्माण का जायजा लेने जातेे रहते हैं। कुछ दिनों पहले चैंबरों का लेंटर डाला गया था। शुक्रवार दोपहर को लेंटर नीचे गिर गया जिससे जोरदार धमाका हुआ। बार उपाध्यक्ष पवन बिश्रोइ का कहना है भगवान का शुक्र है कि दोपहर को कोई वकील साथी निर्माण का जायजा लेने नहीं गया था और मजदूर भी कुछ दूरी पर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि लेेंटर गिरने के शुरूआती कारणों मेें से एक यह है की ठेकेदार ने बहुत घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल निर्माण कार्य में किया है। वकीलों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed